CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ram Mandir Donation Theft : कांग्रेस का हमला, BJP पर लगाया ‘रामजी को बेचने’ का आरोप

Ram Mandir Donation Theft : कांग्रेस का हमला, BJP पर लगाया ‘रामजी को बेचने’ का आरोप

By Newsdesk Admin
11/07/2026
Share
Ram Mandir Donation Theft
Ram Mandir Donation Theft

सीजी भास्कर, 11 जुलाई। भगवान राम किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है, वो कण-कण में हैं, किसी मंदिर तक सीमित नहीं हैं. भाजपा ने रामजी के नाम पर चंदा वसूली की, उसकी लूट की. भाजपा ने रामजी को बेचने का काम किया. भगवान उन्हें सजा जरूर देंगे. यह बात राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता कमलेश्वर पटेल में कही. (Ram Mandir Donation Theft)

Contents
  • भाजपा ने भगवान राम का स्मरण नहीं किया : Ram Mandir Donation Theft
  • भगवान राम को लूटने का काम भाजपा के नेताओं ने किया
Ram Mandir Donation Theft
Ram Mandir Donation Theft

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोप पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) देश में 50 शहरों में प्रेस वार्ता कर रही है. इस कड़ी में राजीव भवन, रायपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलेश्वर पटेल मीडिया से रू-ब-रू हुए. उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पूरे देश में अभियान चलाएगी. गांव-गांव तक नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों को राम मंदिर के चढ़ावा चोरी की जानकारी देगी.

भाजपा ने भगवान राम का स्मरण नहीं किया : Ram Mandir Donation Theft

कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा ने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा, उन्हें भी लूटने का काम किया. भाजपा ने ऐसा महिमा मंडन किया कि राम जी सिर्फ उन्हीं के पार्टी के हैं और इसी वजह से वे चुनाव जीते. हम राम जी का मन में स्मरण भी कर लें तो भी सारी परेशानियां नष्ट हो जाती है. भाजपा ने भगवान राम का स्मरण नहीं किया, ऐसा करते तो राम मंदिर (Ram Mandir Donation Theft) में चोरी नहीं होती.भाजपा और आरएसएस की मिलीभगत से इस कार्य को अंजाम दिया गया

उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 8 हजार से ज्यादा लोगों की उपस्थिति थी, जिसमें भाजपा के लोग ही शामिल हुए थे. कई धर्माचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा को उचित नहीं बताया. राम जी के साथ माता सीता, लक्ष्मण जी, हनुमान जी की भी प्रतिमा साथ में होती हैं, लेकिन अयोध्या में भाजपा ने सिर्फ में भगवान राम की ही मूर्ति स्थापित कराई. चम्पत राय ने तो मोदी जी को विष्णु का अवतार बना दिया. मोदी है तो चौकीदार, और चौकीदार चोर भी है.

भगवान राम को लूटने का काम भाजपा के नेताओं ने किया

कांग्रेस नेता ने कहा कि ये पैसा देश की जनता, गरीब किसानों ने दिया था, लेकिन भगवान राम को लूटने का काम भाजपा के नेताओं ने किया. एसआईटी गठित हुई, उसमें फर्जी रसीद, लेखा-जोखा की कई बातें सामने आ रही है. पूरे देश में रैकेट बना है. भाजपा धर्म के नाम पर गरीब परिवारों का पैसा लूट रही है. बद्रीनाथ, बगलामुखी मंदिर में भी चोरी की घटनाएं घटी. जिन शीर्ष अधिकारियों पर चोरी (Ram Mandir Donation Theft) के आरोप लगे, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है. राम मंदिर को चुनाव का अभियान बनाया, मंदिर निर्माण का श्रेय भाजपा ने लिया, तो चोरी की घटना की जिम्मेदारी भी भाजपा को लेनी चाहिए.

इसके साथ कमलेश्वर पटेल ने भाजपा से तीन सवाल पूछे, पहला राम मंदिर ट्रस्ट का गठन भाजपा ने लिया तो घटना की जवाबदेही कौन लेगा. दूसरा सब पारदर्शी नियमानुसार हुआ तो चंपत राय अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों हुए, और तीसरा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच कराने में क्यों डर रहे हैं क्या निष्पक्ष जांच होगी?

सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर पत्नी का अल्टीमेटम, बिना अनुमति इलाज में हस्तक्षेप न करने की मांग
Korba suspicious death : कमरे में खून से लथपथ मिला युवक
छत्तीसगढ़ में Boyfriend के साथ पकड़ी गई महिला 🛑 पति ने पीट-पीट कर मार डाला 🔵 कहा – पहले भी ऐसा कर चुकी है…
Drone Surveillance Anti Drug Action: ड्रोन की नजर में टूटा नशे का नेटवर्क, सार्वजनिक स्थलों से 10 युवक दबोचे गए
दर्दनाक घटना : स्पर्श में साइकिल चला रही थी बच्ची, कार आई और कुचलते हुए चली गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bear Attack
Bear Attack : मरवाही के जंगल में अचानक भालू का हमला, एक ही दिन में तीन लोग घायल, समय रहते अस्पताल पहुंचाने से बची जान

जंगल की ओर गए लोगों पर अचानक भालू…

Gariaband Accident
Gariaband Accident : गरियाबंद में आमने सामने हुई जोरदार टक्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप बाल बाल बचे

बाजार चौक में उस समय लोगों की नजरें…

Leopard Video
Leopard Video : रेल सुरंग में अचानक पटरी पर दिखा तेंदुआ, वीडियो बनते ही कर्मचारियों में फैल गई दहशत

जंगल और पहाड़ियों के बीच से गुजरने वाले…

Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा
Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा

पट्टा बनाने में देरी (Patwari Attack) से नाराज…

Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम
Road Accident : रायगढ़ में ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत, पति घायल; हादसे के बाद जाम

रायगढ़ में सड़क हादसे (Road Accident) में स्कूटी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?