CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Murder Case : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा

Bilaspur Murder Case : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा

By Newsdesk Admin
12/07/2026
Share
Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। मछली चोरी की पुरानी रंजिश ने शनिवार रात खूनी (Bilaspur Murder Case)  रूप ले लिया। आधा दर्जन लोगों ने एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी, जबकि उसका साथी किसी तरह जान बचाकर मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Contents
    • स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर किया हमला
    • खेत तक दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा
    • ये भी पढ़ें : Monitor Lizard Trafficking  :  गोह के नाखूनों की तस्करी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार 
    • मछली चोरी का वीडियो बना हत्या की वजह
    • ये भी पढ़ें : Forest Officer : आधी रात बस रोकने का आरोप, वन अधिकारी के व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल
  • Bilaspur Murder Case आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
    • ये भी पढ़ें : BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप

स्कॉर्पियो से बाइक को मारी टक्कर, फिर किया हमला

बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव (Bilaspur Murder Case)  में हुई इस वारदात के संबंध में थाना प्रभारी निलेश पांडेय ने बताया कि कर्रा निवासी तीरिथ यादव और श्याम सिंह खुंटाघाट बांध के पास चौकीदारी का कार्य करते थे। शनिवार रात करीब 9 बजे दोनों मोटरसाइकिल से कर्रा से खुंटाघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नवागांव के पास सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार गोलू धीवर, अनीश धीवर समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने उनकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।

खेत तक दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा

प्रत्यक्षदर्शी श्याम सिंह के मुताबिक, बाइक से गिरते ही हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए तीरिथ यादव खेत की ओर भागा, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए वहां तक पहुंचे और बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं श्याम सिंह किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें : Monitor Lizard Trafficking  :  गोह के नाखूनों की तस्करी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार 

मछली चोरी का वीडियो बना हत्या की वजह

ग्रामीणों के अनुसार, कुछ दिन पहले तीरिथ यादव ने गोलू धीवर को मछली चोरी करते हुए पकड़ लिया था और उसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था। आरोप है कि इससे नाराज होकर गोलू ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया था। इस मामले की शिकायत रतनपुर थाने में भी की गई थी। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और मोबाइल बनवाने के लिए एक हजार रुपये भी दिए गए, लेकिन दोनों के बीच रंजिश खत्म नहीं हुई। पुलिस इस मछली चोरी विवाद (Fish Theft Dispute) को हत्या की मुख्य वजह मानकर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : Forest Officer : आधी रात बस रोकने का आरोप, वन अधिकारी के व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल

Bilaspur Murder Case आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ये भी पढ़ें : BSP Iron Theft Case  : विधायक रिकेश सेन की शिकायत के बाद हरकत में जांच एजेंसियां, बीएसपी पहुंची सीबीआई टीम से मचा हड़कंप

 

Kolkata Gangrape: लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, TMC सांसद के बयान ने बढ़ाया बवाल
Auto driver attacked after entering house : पानी विवाद ने लिया हिंसक रूप
Activa Theft Gang Busted : रायपुर में 36 एक्टिवा चोरी करने वाला गिरोह ध्वस्त, मास्टरमाइंड समेत 21 गिरफ्तार
दुर्ग में गुटखा फैक्ट्री पर छापा, 13 मजदूर बरामद; लाइसेंस नंबर की जांच तेज
SECL Employee Death Korba : कोरबा में एक दिन में तीन जिंदगियां खत्म, अलग-अलग इलाकों से आई दर्दनाक खबरों ने बढ़ाई चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Leopard Rescue
Leopard Rescue : कुएं में गिरा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, वन विभाग ने संभाला मोर्चा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  शिकार की तलाश…

Train Accident Bilaspur
Train Accident Bilaspur : स्टेशन यार्ड में मालगाड़ी बेपटरी, 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद वापस पटरी पर आया वैगन

सीजी भास्कर, 12 जुलाई : जोनल स्टेशन के…

Bilaspur Murder Case
Bilaspur Murder Case : मछली चोरी की रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी जान बचाकर भागा

सीजी भास्कर, 12 जुलाई। मछली चोरी की पुरानी…

Forest Officer
Forest Officer : आधी रात बस रोकने का आरोप, वन अधिकारी के व्यवहार पर उठे गंभीर सवाल

रिपोर्टर- आशुतोष सिंह राजपूत सीजी भास्कर, 12 जुलाई।…

Monitor Lizard Trafficking
Monitor Lizard Trafficking  :  गोह के नाखूनों की तस्करी करने वाले पांच आरोपित गिरफ्तार 

सीजी भास्कर, 12 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?