सीजी भास्कर, 13 जुलाई। रायपुर में रविवार देर रात चाकूबाजी और मारपीट की दो अलग-अलग घटनाओं से सनसनी फैल गई। पहली घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभाठा बाजार में हुई, जहां भाजपा महिला मोर्चा लाखेनगर मंडल अध्यक्ष के पति पवन वर्मा और एक फल विक्रेता पर हमला किया गया। (Raipur stabbing incidents)
वहीं दूसरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरन बाजार में हुई, जहां पान ठेले पर हुए विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

वीडियो बनाने पर भाजपा नेता के पति से मारपीट : Raipur stabbing incidents
एफआईआर के मुताबिक, चंगोराभाठा निवासी पवन वर्मा रविवार रात करीब 9:15 बजे सब्जी खरीदने बाजार पहुंचे थे। इसी दौरान दो युवक फल विक्रेता संजय सोनकर से चाकू दिखाकर मुफ्त में फल मांग रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने संजय पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना का वीडियो बना रहे पवन वर्मा को देखकर आरोपी भड़क गए। आरोप है कि अंशु और बादल ने उनका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया, गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और शराब पीने के लिए पैसे मांगते हुए मारपीट की। जान बचाकर भागने के दौरान पवन वर्मा गिर पड़े, जिससे उनके हाथ और कमर में चोट आई।
डीडी नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, धमकी, चाकू से डराने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं : Raipur stabbing case : नशा करने से रोकने पर परिवार पर चाकू से हमला, पति-पत्नी और बेटा गंभीर घायल
बैरन बाजार में पान ठेले पर विवाद, युवक पर चाकू से हमला
दूसरी घटना रविवार रात फौव्वारा चौक स्थित याकूब पान ठेले पर हुई। पुलिस के अनुसार सत्यम सिका अपने दोस्तों के साथ पान खाने पहुंचा था। इसी दौरान भीड़ में धक्का लगने की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि फिरोज ने इमरोज को सत्यम पर चाकू मारने के लिए उकसाया। इसके बाद इमरोज ने सत्यम के पेट पर वार करने की कोशिश की। सत्यम ने बचाव किया तो चाकू उसकी बाईं जांघ में लग गया, जिससे वह घायल हो गया।
कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : https://cgbhaskar.com/a-young-man-who-went-out-for-a-morning-walk-was-attacked-with-a-knife/
खबरें और भी हैं : Dr. Syama Prasad Mookerjee : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर भाजपा वैशाली नगर मंडल का आयोजन


