CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Spa Center : रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, मची खलबली

Raipur Spa Center : रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, मची खलबली

By Newsdesk Admin
10/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों (Raipur Spa Center) की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर थाना क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने 10 स्पा सेंटरों की गहन जांच कर सुरक्षा और वैधानिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Contents
  • दस्तावेज, CCTV और कर्मचारियों का किया सत्यापन
  • संचालकों को पुलिस की सख्त चेतावनी
  • Raipur Spa Center आगे भी जारी रहेगा अभियान

दस्तावेज, CCTV और कर्मचारियों का किया सत्यापन

संयुक्त पुलिस टीम (Raipur Spa Center) ने निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटरों के दस्तावेजों की वैधता, कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और शासन द्वारा निर्धारित नियमों के पालन की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने रिकॉर्ड का भी सत्यापन किया और संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

संचालकों को पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने सभी स्पा सेंटर संचालकों (Raipur Spa Center) को निर्देश दिए कि प्रत्येक कर्मचारी का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड अद्यतन रखें तथा शासन के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Raipur Spa Center आगे भी जारी रहेगा अभियान

कमिश्नरेट पुलिस ने कहा कि शहर में संचालित स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए भविष्य में भी ऐसे आकस्मिक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

IPS Y Poonan suicide case: सुसाइड नोट में लिखे 10 नाम, प्रताड़ना से टूटे एडीजीपी वाई पूरन
Dongargaon Minor Rape Case : आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Fake Medicine Racket Raipur : नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Janaki Hotel in Raigarh becomes an illegal bar : बीयर और अंग्रेजी शराब की बिक्री पर पुलिस रेड, MP का मैनेजर गिरफ्तार
Mahasamund Ganja Seized : ₹1.5 करोड़ का गांजा जब्त; फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो से हो रही थी तस्करी, ओडिशा के 7 तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhagwat Katha Raipur 
Bhagwat Katha Raipur  : देवकीनंदन ठाकुर की कथा में चेन स्नैचिंग से मचा हड़कंप, कलश यात्रा में 5 महिलाएं बनीं शिकार 

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :   रायपुर में चल…

Bilaspur Road Accident
Bilaspur Road Accident : टीवी खरीदने जा रहे 2 दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर, एक की मौत

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Raipur Spa Center : रायपुर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, मची खलबली

सीजी भास्कर, 10 जुलाई : राजधानी रायपुर में…

Teacher Shortage
Teacher Shortage : शिक्षकों की कमी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बालोद के लिमोरा में तीनों स्कूलों पर जड़ा ताला

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के बालोद…

Team India T20
Team India T20 : लगातार दो टी20 सीरीज हारने के बाद सवालों में श्रेयस अय्यर की कप्तानी, BCCI करेगा बड़ा रिव्यू

सीजी भास्कर, 10 जुलाई :  भारतीय क्रिकेट टीम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?