सीजी भास्कर, 14 जुलाई : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब महासमुंद-राजिम मार्ग (Gariaband Dead Body Case) स्थित सरगी नाला में एक अज्ञात युवक का सड़ी-गली हालत में शव मिला। नाले में शव तैरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
नाले में तैरता मिला शव
पुलिस के अनुसार सरगी नाला शव मामला (Gariaband Dead Body Case) फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने नाले में शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पहचान में जुटी पुलिस
शव काफी पुराना और सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हत्या, हादसा या आत्महत्या?
सरगी नाला शव मामला (Gariaband Dead Body Case) में फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस हत्या, दुर्घटना और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।



