CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Inspector Transfer : दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान बदलेगी

Inspector Transfer : दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 इंस्पेक्टर बदले, कई थानों की कमान बदलेगी

By Newsdesk Admin
09/07/2026
Share
Inspector Transfer
Inspector Transfer

सीजी भास्कर, 09 जुलाई :  इंस्पेक्टर तबादला (Inspector Transfer) को लेकर पुलिस मुख्यालय ने बड़ा आदेश जारी किया है। प्रदेशभर में 64 पुलिस निरीक्षकों के तबादले के बीच दुर्ग पुलिस (Durg Police) के 7 इंस्पेक्टरों का अन्य जिलों में तबादला कर दिया गया है, जबकि तीन नए निरीक्षकों की जिले में पदस्थापना की गई है। तबादलों के बाद सुपेला, जामुल, उतई और खुर्सीपार समेत कई थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति तय मानी जा रही है।

Contents
  • दुर्ग को मिले तीन नए इंस्पेक्टर
  • जल्द जारी होंगे स्थानीय पदस्थापना आदेश
  • तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय रायपुर की ओर से जारी आदेश के अनुसार सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज का तबादला कांकेर, जामुल थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार सिंह का कोंडागांव और उतई थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू का सुकमा किया गया है।

इसी तरह खुर्सीपार थाना में पदस्थ निरीक्षक आनंद शुक्ला को बीजापुर भेजा गया है। ट्रैफिक शाखा में पदस्थ निरीक्षक मनीष शर्मा का तबादला दंतेवाड़ा किया गया है। निरीक्षक श्रद्धा पाठक (मिश्रा) और वंदिता पानिकर को भी कोंडागांव स्थानांतरित किया गया है।

दुर्ग को मिले तीन नए इंस्पेक्टर

तबादला आदेश के तहत राकेश कुमार खुटेश्वर का नारायणपुर से दुर्ग, राजकुमारी पांडेय का कोंडागांव से दुर्ग और मो. तारीक हारिश का बस्तर से दुर्ग तबादला किया गया है। तीनों अधिकारियों को जिले में नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

जल्द जारी होंगे स्थानीय पदस्थापना आदेश

हाल ही में सुपेला और उतई सहित कुछ थानों में थाना प्रभारियों की नियुक्ति हुई थी। अब नए तबादलों के बाद कई थानों की कमान बदलना तय माना जा रहा है। जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से जल्द स्थानीय पदस्थापना आदेश जारी किए जाने की संभावना है। फिलहाल यह तय नहीं हुआ है कि नए निरीक्षकों को किस थाना या शाखा की जिम्मेदारी मिलेगी।

तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के हस्ताक्षर हैं। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

रायपुर में महिला आरक्षण पर गरजी BJP, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जनआक्रोश रैली
व्यापमं सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2025: बिलासपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच सख्ती से आयोजित परीक्षा, कठिन सवालों से परीक्षार्थी परेशान
Raipur Police Special Campaign : रायपुर में नशे में ड्राइविंग पर पुलिस की सख्ती, 10 दिनों में 614 चालकों पर कार्रवाई, कई लग्जरी कारें जब्त
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में फर्जी मतदान का आरोप, ओटीपी और पहचान से छेड़छाड़ की शिकायतों से उठे सवाल
ACC कॉलोनी में एक ही रात 12 घरों में चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shraddh Tarpan
Shraddh Tarpan :  रायपुर में 10 अक्टूबर को होगा सामूहिक श्राद्ध-तर्पण, सुबह 9 बजे से शुरू होगा आयोजन

को पितृ मोक्ष अमावस्या के अवसर पर सामूहिक…

Government School
Government School :  रायगढ़ के सरकारी स्कूल में बच्चों से लगवाई झाड़ू, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी स्कूल…

Heroin Smuggling
Heroin Smuggling :  पावर हाउस ब्रिज के पास चिट्टा बेचता पंजाब का तस्कर गिरफ्तार, 1.76 लाख की हेरोइन जब्त

एसीसीयू की संयुक्त टीम ने पावर हाउस क्षेत्र…

Elephant Attack
Elephant Attack : कोरबा में 52 हाथियों का उत्पात, स्कूल हॉस्टल की दीवार तोड़ी, 160 बच्चे दहशत में

कोरबा जिले के पसान क्षेत्र में 52 हाथियों…

Bhilai Theft Case
Bhilai Theft Case :  पड़ोस के घरों में सेंध लगाकर छज्जे में छिपाए थे जेवर, आरोपी गिरफ्तार

पारा में बंद मकानों से सोने-चांदी के जेवरात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?