CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jashpur News : ‘जशक्राफ्ट’ से चमकेगी बांस कला, 150 परिवारों की बदलेगी तकदीर

Jashpur News : ‘जशक्राफ्ट’ से चमकेगी बांस कला, 150 परिवारों की बदलेगी तकदीर

By Newsdesk Admin
14/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जुलाई : जशपुर जिले में पारंपरिक बांस हस्तशिल्प को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने ‘जशक्राफ्ट’ (Jashcraft) ब्रांड को मजबूत करने की दिशा में नई पहल शुरू की है। इसके तहत विकासखंड जशपुर की ग्राम पंचायत झोलांगा में 29 जून से 29 जुलाई तक एक माह का आवासीय बांस हस्तशिल्प प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पारंपरिक कला को आधुनिक बाजार से जोड़कर कारीगरों की आमदनी बढ़ाना है।

Contents
  • गुजरात के विशेषज्ञ दे रहे आधुनिक प्रशिक्षण
  • 250 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ
  • राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘जशक्राफ्ट’

यह प्रशिक्षण कलेक्टर रोहित व्यास के नेतृत्व और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिला पंचायत तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत करीब 150 परिवारों की आजीविका मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल पहले चरण में 46 महिलाओं को आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

गुजरात के विशेषज्ञ दे रहे आधुनिक प्रशिक्षण

जशक्राफ्ट (Jashcraft) प्रशिक्षण की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिभागियों को आधुनिक मशीनों, नए डिजाइनों और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पाद तैयार करना सिखाया जा रहा है। इसके लिए गुजरात के सूरत से विशेषज्ञ प्रशिक्षकों को बुलाया गया है। प्रशिक्षण में फैंसी ट्रे, गुलदस्ते, चटाई, सजावटी टोकरियां, माचिया, फर्नीचर, सोफा, पलंग और अन्य आकर्षक बांस उत्पाद बनाने की तकनीक सिखाई जा रही है।

250 परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

जशपुर और मनोरा विकासखंड में करीब 250 परिवार वर्षों से बांस हस्तशिल्प के जरिए आजीविका चला रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या में बिहान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं भी शामिल हैं। जिला प्रशासन इन समूहों को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि (CIF), बैंक लिंकेज और मुद्रा ऋण जैसी वित्तीय सुविधाओं से जोड़कर उनके व्यवसाय को मजबूत कर रहा है।

राष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘जशक्राफ्ट’

जिला प्रशासन जशक्राफ्ट ब्रांड के तहत तैयार उत्पादों को रूरल मार्ट, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनियों के साथ देश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए डिजाइन और मार्केटिंग विशेषज्ञों की सेवाएं भी ली जा रही हैं, ताकि स्थानीय कारीगरों को उनके उत्पादों का बेहतर मूल्य मिल सके।

प्रशासन का लक्ष्य अगले वर्ष तक हस्तशिल्प से जुड़े सभी स्व-सहायता समूहों के सदस्यों को ‘लखपति दीदी’ की श्रेणी में लाना है। अधिकारियों का मानना है कि यह पहल न केवल पारंपरिक बांस शिल्प को नई पहचान देगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार और जनजातीय परिवारों की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

CG News : पिता ने मोबाइल देने से मना किया तो सातवीं के छात्र ने कर ली खुदकुशी 🛑 मामले की तफ्तीश में जुटी छत्तीसगढ़ पुलिस
कांकेर: पुलिस ने पांच लोगों को नक्सली बताकर हिरासत में लिया, ग्रामीणों ने किया विरोध…
Durg Bhilai Crime Case 2026: घर से गहने चोरी और चेन स्नैचिंग का पर्दाफाश, दो मामलों में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Timber Smuggling :  इमारती लकड़ी की अवैध तस्करी, माजदा वाहन सहित चालक पकड़ाया
Kawardha Dam Break : मूसलाधार बारिश से टूटा सालों पुराना बांध, सैकड़ों एकड़ फसल पर संकट

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये
Krishak Unnati Yojana : 3 एकड़ में सुगंधित धान उगाकर शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार रुपये

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के किसान शंकर प्रसाद…

School Director Arrest
School Director Arrest : निजी स्कूल के डायरेक्टर पर छात्राओं से अनुचित व्यवहार का आरोप, गिरफ्तारी के विरोध में थाने पहुंचे छात्र और परिजन

भिलाई के एक निजी स्कूल के डायरेक्टर पर…

Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव
Gautam Rishi Pahad Tourism : धमतरी के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, 55 किमी सड़क और पुलों का प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल में स्थित…

DOC Cake Scam
DOC Cake Scam : लाखों के माल की धोखाधड़ी में फरार ट्रांसपोर्टर रायपुर से गिरफ्तार, ट्रक चालक की तलाश जारी

35.222 टन डीओसी साल बीज खली गंतव्य तक…

PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास
PWD Secretary Inspection : सड़कों पर उतरे पीडब्ल्यूडी सचिव, अफसरों की लगाई क्लास

कोरबा जिले में सड़कों की मरम्मत और निर्माण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?