सीजी भास्कर, 16 जुलाई। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र में झाड़ियों में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने की-पैड मोबाइल गिरवी रखने की बात पर गुस्से में पत्नी की हत्या कर दी थी। (Raigarh murder case)
मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, सोमवार को मस्जिदपारा स्थित प्रतीक चौवड़ा की बाड़ी परिसर में झाड़ियों के बीच प्लास्टिक की बोरी से ढका राजकुमारी चौहान (48) का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : Murder Mystery in Bilaspur: झाड़ियों में मिली महिला की अधजली लाश, साड़ी से बंधे पैर ने खोला सनसनीखेज राज
जांच में पता चला कि राजकुमारी और उसका पति मोहब्बत पिछले करीब एक साल से प्रतीक चौवड़ा के यहां रहकर देखरेख और मजदूरी का काम करते थे। दोनों शराब के आदी थे और मोहब्बत अक्सर नशे की हालत में पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार रात भी दंपती के बीच विवाद और मारपीट की आवाजें आसपास के लोगों ने सुनी थीं।

विवाद के अगले दिन झाड़ियों में मिला शव : Raigarh murder case
अगले दिन शाम मोहल्ले के बच्चों ने बाउंड्री के भीतर झाड़ियों में बोरी से ढका शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। मृतका के बेटे लालजीत चौहान ने शव की पहचान अपनी मां राजकुमारी चौहान के रूप में की। घटना के बाद से आरोपी पति मोहब्बत चौहान फरार था।
पूछताछ में कबूला जुर्म
यह भी पढ़ें : Korba Crime : बीस दिन से लापता युवती का जंगल में मिला शव, घटनास्थल से मिली एक चीज ने बढ़ाया रहस्य
पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे धरमजयगढ़ क्षेत्र से हिरासत में लिया। पूछताछ में मोहब्बत चौहान ने बताया कि उसकी पत्नी ने उसका की-पैड मोबाइल किसी के यहां गिरवी रख दिया था। जब उसने मोबाइल के बारे में पूछा तो पत्नी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
इससे गुस्से में आकर उसने लकड़ी के चौड़े पट्टे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पहले भी कर चुका है हत्या : Raigarh murder case
यह भी पढ़ें : Sensation due to murder of lawyer : पत्नी से संबंधों के शक में क्लाइंट ने पत्थर से कुचलकर मार डाला
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का है। इससे पहले भी वह अपने ससुर की हत्या कर चुका है। इस बार उसने मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Domestic Violence Attempt Balodabazar 2026: चरित्र संदेह में पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी पति गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं : Bilaspur Murder Suicide Case : पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, फिर पति ने लगाई फांसी


