CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे, विधानसभा में जमकर हंगामा

Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे, विधानसभा में जमकर हंगामा

By Newsdesk Admin
17/07/2026
Share
Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे,
Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे,

सीजी भास्कर, 17 जुलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें और अंतिम दिन प्रश्नकाल में महतारी वंदन योजना को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ। योजना से 1.55 लाख महिलाओं के नाम हटने और लाभार्थियों की संख्या 70.09 लाख से घटकर 68.54 लाख होने के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा। (Mahtari Vandan Yojana)

Contents
  • अविश्वास प्रस्ताव क्यों अहम? : Mahtari Vandan Yojana
  • अब तक का रिकॉर्ड भी सरकार के पक्ष में
  • भूपेश सरकार में भी लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव : Mahtari Vandan Yojana

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि नाम मृत्यु, ई-केवाईसी नहीं होने, आयकरदाता बनने और अपात्र होने जैसी वजहों से हटाए गए हैं। जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से वॉकआउट कर दिया।

वहीं प्रश्नकाल में राशन व्यवस्था का मुद्दा भी उठा। विधायक शेषराज हरबंस ने अंत्योदय कार्डधारियों को 7 किलो अतिरिक्त चावल देने की मांग की। भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने राशन दुकानों में कथित तौर पर जबरन मसाले बेचने का आरोप लगाया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि शिकायत और दस्तावेज मिलने पर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Yojna : महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ की बहनों के जीवन में नई रोशनी, 20वीं किस्त से बढ़ा आत्मविश्वास : अमित शाह

Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे,
Mahtari Vandan Yojana : 1.55 लाख नाम कटे

 

अविश्वास प्रस्ताव क्यों अहम? : Mahtari Vandan Yojana

यह भी पढ़ें : Women Empowerment Chhattisgarh : महतारी वंदन योजना से मंदिर तक, दानसरा की महिलाओं ने आस्था और आत्मनिर्भरता की रखी मिसाल

अविश्वास प्रस्ताव का मकसद केवल सरकार गिराना नहीं होता। विपक्ष इस बहस के जरिए सरकार के पूरे कार्यकाल के कामकाज पर सवाल उठाता है। सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां गिनाता है और विपक्ष के आरोपों का जवाब देता है। चर्चा के बाद अगर मत विभाजन की स्थिति होती है, तब मतदान होता है। अगर सरकार के पक्ष में बहुमत रहता है तो प्रस्ताव गिर जाता है। कई बार ध्वनिमत से ही फैसला लिया जाता है।

इस बार कांग्रेस नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कई प्रशासनिक मामलों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है। वहीं भाजपा सरकार अपनी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक उपलब्धियों का पक्ष रखेगी।

विधानसभा में बीजेपी के 54 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 35 सदस्य हैं। 1 विधायक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हैं। ऐसे में संख्या बल बीजेपी के पक्ष में है। यही वजह है कि प्रस्ताव का राजनीतिक महत्व अधिक है, जबकि गणित सरकार के पक्ष में दिखाई देता है।

अब तक का रिकॉर्ड भी सरकार के पक्ष में

यह भी पढ़ें : Mahatari Vandan Yojana : 66 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 626.25 करोड़ रुपए

छत्तीसगढ़ विधानसभा के इतिहास में अब तक 9 बार अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हो चुकी है। हर बार सरकार बहुमत साबित करने में सफल रही है। पहली विधानसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री अजीत जोगी के खिलाफ 2002 और 2003 में भाजपा ने दो बार अविश्वास प्रस्ताव लाया था।

इसके बाद डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ 2007, 2011, 2015, 2017 और 2018 में कुल पांच बार कांग्रेस ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। वहीं भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ 2022 और 2023 में भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई। इन सभी प्रस्तावों पर लंबी बहस हुई, लेकिन कोई भी पारित नहीं हो सका।

सबसे लंबी चर्चा जुलाई 2015 में डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर हुई थी, जो 24 घंटे 25 मिनट तक चली थी। मंगलवार को विष्णुदेव साय सरकार के खिलाफ पेश होने वाला अविश्वास प्रस्ताव राज्य गठन के बाद 10वां होगा।

भूपेश सरकार में भी लाया गया था अविश्वास प्रस्ताव : Mahtari Vandan Yojana

यह भी पढ़ें : Mahatari Sadan CG Scheme : अब ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण, 100 करोड़ की योजना से गांवों में महिला सशक्तिकरण को रफ्तार

प्रदेश में भूपेश बघेल (कांग्रेस) की पूर्ववर्ती सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ विधानसभा में दो बार 2022 और 2023 में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। 2022 में अविश्वास प्रस्ताव पर 12 घंटे 32 मिनट चर्चा चली थी।

जबकि जुलाई 2023 के मानसून सत्र के दौरान बीजेपी ने सरकार के खिलाफ 109 बिंदुओं का आरोप-पत्र पेश किया था। हालांकि, भारी बहुमत (कांग्रेस के 72 विधायक) के कारण यह प्रस्ताव विधानसभा में ध्वनिमत से गिर गया था

यह भी पढ़ें : Mahtari Vandan Scheme Benefits : महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा संबल, आर्थिक सहायता से बेटियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान

ख़बरें और भी हैं : Mahtari Vandan Yojana 28th Installment : CM साय ने जारी की नई किस्त, जानिए आपके खाते में पैसा आया या नहीं

A group of 51 elephants descended on the road : रायगढ़ में शावकों संग रोड क्रॉस करते दिखे गजराज
सरयूपारिण ब्राह्मण समाज के “तीज उत्सव” में शानदार प्रस्तुतियां, घंटों मंत्रमुग्ध हुए दर्शक, देखिए विडियो
युवक की संदिग्ध मौत, चेहरे पर चोट के निशान; पुलिस ने हत्या की आशंका जताई
Tanzania Gold Mine Scam : विदेशी निवेश का झांसा, सुनहरी खदान की कहानी और रायपुर में करोड़ों की ठगी का खुलासा
Cattle Trafficking Crisis : पिछले पौने दो साल में 5 लाख पशुधन राज्य से गायब, 2500 की दुर्घटना भूख से मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bagiya Jan Darshan
Bagiya Jan Darshan : देर रात तक लोगों की समस्याएं सुनते रहे मुख्यमंत्री साय

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

BSP Scrap Chori 
BSP Scrap Chori  : विस में गूंजा BSP लोहा चोरी का मामला, विधायक रिकेश ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच की उठाई मांग

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पंचम एवं…

Bilaspur Rain Flood
Bilaspur Rain Flood : 20 साल बाद बिलासपुर में बाढ़ जैसे हालात, शहर पानी-पानी

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Re NEET UG 2026 Result
Re NEET UG 2026 Result : छत्तीसगढ़ के शिपराक और चार्वी बने संयुक्त स्टेट टॉपर

Re NEET UG 2026 Result

Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh
Balodabazar SP Raigaurav Rampravesh : बलौदाबाजार-भाटापारा को मिले नए एसपी, राय गौरव रामप्रवेश ने संभाली कमान

सीजी भास्कर, 17 जुलाई : बलौदाबाजार एसपी राय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?