CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की होगी प्रतिष्ठा, स्वर्ण से सजाया जाएगा शिखर, मंदिर ट्रस्ट ने दी जानकारी

अयोध्या में 5 जून को राम दरबार की होगी प्रतिष्ठा, स्वर्ण से सजाया जाएगा शिखर, मंदिर ट्रस्ट ने दी जानकारी

By Newsdesk Admin
17/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 17 मई। रामनगरी अयोध्या में भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य में अब एक और ऐतिहासिक चरण की तैयारी तेज हो गई है। 5 जून को राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होगा, जिसे लेकर ट्रस्ट और मंदिर निर्माण से जुड़े संगठनों ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Contents
  • मंदिर के शिखर पर स्वर्ण सजाने काम जल्द होगा शुरू
  • 5 जून को राम दरबार की प्रतिष्ठा रखी जाएगी

जानकारी के अनुसार, इस बार की प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ राम दरबार ही नहीं, बल्कि परकोटे में बने 6 मंदिरों में से 5 के शिखरों को भी स्वर्ण मंडित किया जाएगा। इन मंदिरों में भगवान शिव, हनुमान जी, सूर्य देव, गणेश जी, मां दुर्गा और मां अन्नपूर्णा के मंदिर शामिल हैं, जो राम मंदिर परिसर के चारों ओर परकोटे में स्थापित हैं।

मंदिर के शिखर पर स्वर्ण सजाने काम जल्द होगा शुरू

20 मई के बाद से मंदिर के शिखरों को सोने से सजाने का कार्य शुरू होगा, जबकि 17 मई के बाद स्वर्णमंडन के लिए तैयार सांचे अयोध्या लाए जाएंगे। अभी दिल्ली में इन सांचों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 30 मई से पहले मंदिर का मुख्य शिखर और परकोटे के अन्य शिखर स्वर्ण आभा से दमकने लगेंगे, जिससे राम मंदिर की भव्यता और भी दिव्य हो जाएगी।

इससे पहले, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा विधिवत रूप से संपन्न हुई थी, जिसमें देशभर के संत, शंकराचार्य, धर्माचार्य, और लाखों श्रद्धालु शामिल हुए थे। यह ऐतिहासिक क्षण पूरे देश ने श्रद्धा और भावनाओं के साथ टीवी और सोशल मीडिया पर देखा था।

5 जून को राम दरबार की प्रतिष्ठा रखी जाएगी

अब प्राण प्रतिष्ठा पार्ट-2 के तहत राम दरबार की प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसमें भगवान राम के साथ माता सीता, लक्ष्मण जी, भरत जी, शत्रुघ्न और भक्त हनुमान की भी भव्य मूर्तियों को विधिवत रूप से मंदिर के प्रथम तल पर विराजमान किया जाएगा।

राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, मंदिर का प्रथम तल जून के पहले सप्ताह तक पूरी तरह तैयार हो जाएगा। इसी के बाद भव्य आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में भी देश-विदेश से श्रद्धालुओं और संतों के आने की उम्मीद है।

राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है। निर्माण का कार्य लार्सन एंड टुब्रो कंपनी द्वारा किया जा रहा है, जबकि निगरानी की जिम्मेदारी टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स के पास है।

मंदिर के गर्भगृह और गर्भगृह से जुड़े निर्माण कार्य पहले ही पूर्ण किए जा चुके हैं। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिला है, बल्कि स्थानीय रोजगार, बुनियादी ढांचे और व्यापार को भी नई रफ्तार मिली है। आने वाले वर्षों में अयोध्या देश-दुनिया में एक विशाल धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है।

Grok Misuse Case : Grok विवाद पर X का यू-टर्न, नियमों के उल्लंघन की मानी चूक, सैकड़ों अकाउंट हटाए गए
Bridegroom Family Tragedy: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, जालौन में भाभी ने बेटियों संग की आत्मदाह की दर्दनाक घटना
Canal Repair : परसदा-ताड़ीपार नहर मरम्मत के लिए 4.39 करोड़ रूपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति
राज्य वक्फ बोर्ड ने 300 एकड़ जमीन पर किया दावा, नोटिस मिलने के बाद किसानों की हालत खराब, सौ से ज्यादा कृषकों को मिला नोटिस, कहा – “पीढ़ियों से जिस जमीन पर खेती कर रहे उस पर वक्फ बोर्ड की नजर”
अमेरी खदान विवाद में भड़का तनाव: ‘Sarguja Stone-Pelting Clash’ में ASP सहित कई पुलिसकर्मी घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gen Z Movements
Gen Z Movements : Gen Z आंदोलनों पर अमित शाह बोले- हर राय की आजादी, आपातकाल का रास्ता नहीं

अमित शाह ने Gen Z और छात्र आंदोलनों…

Salman Khan Matrubhoomi
Salman Khan Matrubhoomi : सलमान खान की ‘मातृभूमि’ लगभग तैयार, VFX का काम बाकी; जल्द आएगी रिलीज डेट

सलमान खान की चर्चित फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर…

IPS Officer Son Assault
IPS Officer Son Assault : अंबिकापुर में IPS के बेटे से मारपीट, 2 आरोपी गिरफ्तार; शहर में पैदल जुलूस

IPS अधिकारी रवि कुर्रे के बेटे लेखांश कुर्रे…

Jaunpur Drug Supply : रायपुर के नशीली दवाओं के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जौनपुर से 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

दवाओं की सप्लाई के मामले में पुलिस ने…

Raipur Police Action
Raipur Police Action : गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 146 पर कार्रवाई, 14 जेल भेजे गए

आगामी त्योहारों को देखते हुए रायपुर पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?