CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vikram-1 Launch Today : भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट आज भरेगा उड़ान, अंतरिक्ष क्षेत्र में रचेगा नया इतिहास

Vikram-1 Launch Today : भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट आज भरेगा उड़ान, अंतरिक्ष क्षेत्र में रचेगा नया इतिहास

By Newsdesk Admin
18/07/2026
Share
Vikram-1 Launch Today
Vikram-1 Launch Today

सीजी भास्कर, 18 जुलाई : भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बनने जा रहा है। भारत का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट के तहत शनिवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किया जाएगा। हैदराबाद स्थित निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) इस मिशन को ‘मिशन आगमन’ नाम से लॉन्च करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। (Vikram-1 Launch Today)

Contents
  • Vikram-1 Launch Today  चार चरणों वाला आधुनिक रॉकेट
  • 3डी प्रिंटेड इंजन और नई तकनीक का इस्तेमाल
    • ये भी पढ़ें : Electricity Bill Dues Chhattisgarh : सरकारी विभागों पर 3117 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विधानसभा में घिरी विष्णु सरकार
  • प्रधानमंत्री का हस्तलिखित ‘वंदे मातरम्’ भी जाएगा अंतरिक्ष
      • ये भी पढ़ें : Chitrakoot National Conference 2026 : भिलाई की राजलक्ष्मी को वीरांगना गौरव सम्मान
  • पूर्व इसरो प्रमुख ने बताया ऐतिहासिक कदम
      • ये भी पढ़ें : Fake Facebook ID : सरगुजा एसएसपी के नाम पर बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट
  • Vikram-1 Launch Today  भविष्य के मिशनों के लिए मिलेगा अहम डेटा
      • ये भी पढ़ें : Raipur Family Death Case : कारोबारी परिवार के पांच लोगों की मौत
  • भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए क्यों अहम है यह मिशन?

बना इतिहास... भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1 सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ - India first private orbital rocket vikram 1 successfully reaches orbit - AajTak

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि विक्रम-1 भारत का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल है। उन्होंने कहा कि यह मिशन देश के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने देशवासियों से इस ऐतिहासिक लॉन्च को देखने और वैज्ञानिकों का उत्साह बढ़ाने की भी अपील की।

यह भी पढ़ें : PM Modi Shourya Yatra : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शौर्य यात्रा में लिया हिस्सा, वीरों को किया नमन

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से होने वाला यह प्रक्षेपण भारत के निजी अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए नई शुरुआत माना जा रहा है। इस मिशन के सफल होने पर भारत निजी ऑर्बिटल लॉन्च सेवाओं के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

Image

 

Vikram-1 Launch Today  चार चरणों वाला आधुनिक रॉकेट

विक्रम-1 चार चरणों वाला अत्याधुनिक ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसे तेज और कम लागत वाली लॉन्च सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। यह लगभग 350 किलोग्राम तक का पेलोड पृथ्वी की निचली कक्षा (Low Earth Orbit) में स्थापित करने में सक्षम है। इसकी संरचना पूरी तरह कार्बन-कंपोजिट सामग्री से तैयार की गई है, जिससे इसका वजन कम और क्षमता अधिक हो गई है।

यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat : मन की बात के 128वें एपिसोड में बोले पीएम मोदी, कहा- ‘भारतीय सेना में शामिल हुआ आईएनएस माहे

3डी प्रिंटेड इंजन और नई तकनीक का इस्तेमाल

इस रॉकेट में स्काईरूट द्वारा विकसित आधुनिक प्रणोदन प्रणाली के साथ 3डी प्रिंटेड इंजन का उपयोग किया गया है। कंपनी का कहना है कि इससे लॉन्च प्रक्रिया अधिक किफायती और विश्वसनीय बनेगी। कई वर्षों के परीक्षण और तकनीकी मूल्यांकन के बाद विक्रम-1 को पहली ऑर्बिटल उड़ान के लिए तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें : Electricity Bill Dues Chhattisgarh : सरकारी विभागों पर 3117 करोड़ का बिजली बिल बकाया, विधानसभा में घिरी विष्णु सरकार

प्रधानमंत्री का हस्तलिखित ‘वंदे मातरम्’ भी जाएगा अंतरिक्ष

इस मिशन के साथ कई तकनीकी पेलोड भी अंतरिक्ष में भेजे जाएंगे। इनमें निजी कंपनियों के तकनीकी प्रयोगों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हस्तलिखित ‘वंदे मातरम्’ संदेश, इसरो के वर्तमान और पूर्व प्रमुखों के संदेश तथा भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के संदेश भी शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें : Chitrakoot National Conference 2026 : भिलाई की राजलक्ष्मी को वीरांगना गौरव सम्मान

पूर्व इसरो प्रमुख ने बताया ऐतिहासिक कदम

इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने कहा कि यह सिर्फ एक रॉकेट का प्रक्षेपण नहीं, बल्कि भारत की निजी रॉकेट निर्माण क्षमता के नए युग की शुरुआत है। उन्होंने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें : Fake Facebook ID : सरगुजा एसएसपी के नाम पर बनाई गई फर्जी फेसबुक आईडी, लोगों को भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट

Vikram-1 Launch Today  भविष्य के मिशनों के लिए मिलेगा अहम डेटा

स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन कुमार चांदना ने बताया कि विक्रम-1 के सभी तकनीकी परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए जा चुके हैं। पहली परीक्षण उड़ान से मिलने वाला डेटा भविष्य के वाणिज्यिक प्रक्षेपण अभियानों और निजी अंतरिक्ष कार्यक्रमों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ये भी पढ़ें : Raipur Family Death Case : कारोबारी परिवार के पांच लोगों की मौत

भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए क्यों अहम है यह मिशन?

Vikram-1 Launch Today केवल एक रॉकेट लॉन्च नहीं, बल्कि भारत में निजी अंतरिक्ष उद्योग की बढ़ती ताकत का प्रतीक है। इस मिशन की सफलता से देश में निजी स्पेस टेक्नोलॉजी कंपनियों को नई गति मिलेगी और भारत वैश्विक स्पेस लॉन्च मार्केट में अपनी हिस्सेदारी मजबूत कर सकेगा।

खबरें और भी हैं : Nishchay Program : जेल में अचार बनाकर कमाएंगी महिला बंदियां, बैंक खाते में पहुंचेगी कमाई

Pilgrims Bus Accident Surajpur: ट्रक की टक्कर के बाद पेड़ से भिड़ी श्रद्धालुओं की बस, 15 घायल, एक की मौत
Zubeen Kohinoor of Assam : PM मोदी ने ज़ुबीन गर्ग को असमिया संस्कृति का कोहिनूर बताया, दी श्रद्धांजलि, CG राज्यपाल गुवाहाटी रवाना
PAK की ‘न्यूक्लियर चाल’ और सिविल फ्लाइट्स की आड़ में हमले की साजिश…भारत ने खोली पोल तो अमेरिका ने दिया दखल
टीचर की डांट, क्लास में अपमान और आत्महत्या… किस बात पर 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड? नोट में लिखी वजह
दुर्ग मासूम से रेप के बाद करीबी रिश्तेदार ने की हत्या, शरीर पर चोट के निशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bastar Ganja Seizure : 56 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत 28 लाख रुपए से ज्यादा

Bastar Ganja Seizure :पुलिस अधिकारियों ने कहा कि…

Simga Cow Accident
Simga Cow Accident : अचानक सड़क पर आई गाय, जिला पंचायत अध्यक्ष की कार से टकराई

Simga Cow Accident :हाईकोर्ट ने भी नेशनल हाईवे…

Nagar Palika Electricity Bill
Nagar Palika Electricity Bill : बिजली बिल नहीं चुकाया तो CSEB ने काटा नगर पालिका खैरागढ़ का कनेक्शन, 3 करोड़ बकाया

Nagar Palika Electricity Bill : विद्युत विभाग के…

Philips 5G Smartphone
Philips 5G Smartphone : Philips की भारत में 5G एंट्री, 64MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आएगा नया फोन

Philips भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन 2…

India Iran Relations
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?