सीजी भास्कर, 18 जुलाई। राजनांदगांव-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भानपुरी नदी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खराब होकर खड़ी पिकअप वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री में भर्ती कराया गया है। (Rajnandgaon Road Accident)

ट्रेलर ने पीछे से मारी पिकअप को टक्कर : Rajnandgaon Road Accident
जानकारी के अनुसार, दुर्ग निवासी एक परिवार डोंगरगढ़ से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान लालबाग थाना क्षेत्र के भानपुरी नदी के समीप उनकी पिकअप अचानक खराब हो गई। वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर उसमें सवार लोग उसकी मरम्मत कर रहे थे। तभी नागपुर की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से पिकअप को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ें : Trailer Fire Incident : चलती ट्रेलर में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
घायल आठ लोगों का उपचार जारी
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप के पास मौजूद लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक युवक की मौत हो गई। घटना (Rajnandgaon Road Accident) की सूचना मिलते ही लालबाग थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री पहुंचाया, जहां घायल आठ लोगों का उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार, हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : NH-130 Road Accident : 3 ट्रेलर और कार की जोरदार टक्कर, 4 घायल, 2 की हालत गंभीर
ख़बरें और भी हैं : Jashpur Bus Accident : बड़ा बस हादसा, 15 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 2 गंभीर घायल




