CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba pickup accident : मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराने पर 9 घायल

Korba pickup accident : मजदूरों से भरी पिकअप पेड़ से टकराने पर 9 घायल

By Newsdesk Admin
05/07/2026
Share

सीजी भास्कर, 05 जुलाई। कोरबा जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र में रविवार सुबह मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और पेड़ से जा टकराई। हादसे में नौ मजदूर घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वाहन में 12 से अधिक मजदूर सवार थे, जो दरगा गांव से गोढ़ी स्थित कार्बन फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे। (Korba pickup accident)

जानकारी के अनुसार, बनखेता गांव के पास तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पिकअप सड़क किनारे पलटकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई मजदूर उसके नीचे दब गए।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर पिकअप को सीधा किया और उसके नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर रजगामार चौकी पुलिस भी मौके(Korba pickup accident) पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।

गंभीर रूप से घायल मजदूरों में उर्मिला कंवर, अंजली कंवर और सरिता मांझी शामिल हैं। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है। घायल मजदूरों ने बताया कि वे रोज की तरह काम पर जाने के लिए पिकअप में सवार हुए थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और क्षमता से अधिक मजदूरों को बैठाकर वाहन चलाने को दुर्घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला (Korba pickup accident) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Bus Accident : तेज रफ्तार से पलटी यात्री बस, महिला की मौत, चार घायल
Forced Circumcision and Property Fraud Case : अविवाहित अधेड़ का खतना कराया, हड़पी करोड़ों की संपत्ति
बेटी से मिलने भिलाई पहुंचा पिता होटल के कमरे में मृत मिला, छावनी पुलिस कर रही मामले की जांच
Driver Murder Case: उधार के पैसों के विवाद में ड्राइवर की हत्या, हेल्पर को उम्रकैद
Toxic Smoke in Bilaspur: कचरे में लगी आग से शहर में फैला जहरीला धुआं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Disability Certificate
Disability Certificate : फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र पर अब होगी दोबारा जांच, मेडिकल बोर्ड के सामने बुलाए जाएंगे संदिग्ध लोग

रायपुर में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के जरिए सरकारी…

Vice President Chhattisgarh
Vice President Chhattisgarh : 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, रायपुर एम्स के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

रायपुर में 2 सितंबर को होने वाला एम्स…

Mutation Case
Mutation Case : एसडीएम के स्थगन के बाद भी जमीन का नामांतरण, तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच के निर्देश

तखतपुर क्षेत्र में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को…

Mandagiri Tourism
Mandagiri Tourism : धमतरी की इस पहाड़ी पर छिपा है आस्था और प्रकृति का संगम, मुचुकुंद ऋषि की तपोस्थली बनेगी पर्यटन का नया केंद्र

धमतरी के वनांचल नगरी सिहावा क्षेत्र में एक…

AAP Chhattisgarh : आजादी के 80 साल बाद भी 38 गांवों में नहीं पहुंची बिजली

छत्तीसगढ़ में बिजली व्यवस्था (Power Supply) को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?