CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » असम के पूर्व गृह मंत्री की बेटी की दु:खद मौत, Suicide के कारणों की जांच जारी

असम के पूर्व गृह मंत्री की बेटी की दु:खद मौत, Suicide के कारणों की जांच जारी

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च। पूर्व गृह मंत्री दिवंगत भृगु कुमार फुकन की इकलौती बेटी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उपासना फुकन (28) ने रविवार को गुवाहाटी के खारघुली इलाके में अपने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी. उपासना अपनी मां के साथ रहती थीं. उन्होंने कहा, उन्हें तुरंत गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं.

लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से थीं परेशान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि वह लंबे समय से मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थीं और उनका इलाज हो रहा था. अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था. कल जब उनकी मां घर के काम में व्यस्त थीं, तो उन्होंने घर की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगा दी. उन्होंने बताया कि घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. भृगु कुमार फुकन का 2006 में निधन हो गया था. वह वर्ष 1985 में पहली असम गण परिषद (अगप) सरकार में गृह मंत्री थे. वह असम समझौते पर हस्ताक्षर करने वालों में से एक थे.

असम के कृषि मंत्री ने जताया शोक

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में असम के कृषि मंत्री और अगप अध्यक्ष अतुल बोरा ने कहा, ”मैं ऐतिहासिक असम आंदोलन के एक प्रमुख नेता, वरिष्ठ अगप नेता और असम के पूर्व गृह मंत्री दिवंगत भृगु कुमार फुकन की बेटी उपासना फुकन के असामयिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण निधन से बहुत दुखी हूं.” उन्होंने पोस्ट में लिखा, ”दुख की इस घड़ी में मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. ओम शांति.”

आतंकवादी समाज को बांटना चाहते हैं, हमें एकजुट होने की जरूरत: पहलगाम हमले पर बोले सदगुरु
हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी दोषी करार, मऊ की अदालत ने सुनाया फैसला
बंगला छोड़ पार्कों में टेंट लगाकर सोएंगे MP के बिजली मंत्री, AC के बजाए पंखे की हवा में लेंगे नींद, फ्रिज की जगह पीएंगे मटके का पानी
Road Accident : तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत
Naxali Basava Raju : 150 जवानों की हत्या, 1 करोड़ का इनाम, 70 घंटे का ऑपरेशन… खूंखार नक्सली बसवराजू के अंत की कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Muay Thai Championship : बस्तर के युवराज ने भारत के लिए जीता कांस्य, टिकेश्वरी और प्रवीण क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

सीजी भास्कर, 21 जून : मलेशिया के कुआलालंपुर…

RAHUL GANDHI RAIPUR VISIT : कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, संगठन को देंगे जीत का मंत्र

सीजी भास्कर, 21 जून : लोकसभा में नेता…

Bhupesh Baghel Congress Politics : राहुल को दौरे पर सियासत तेज! भाजपा बोली-हार की फेहरिस्त लंबी, फिर भी कांग्रेस का भूपेश बघेल पर भरोसा बरकरार

सीजी भास्कर, 21 जून : झारखंड राज्यसभा चुनाव…

International Yoga Day Chhattisgarh : विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

सीजी भास्कर, 21 जून : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…

Bilaspur Car Stunt Video : चलती कार की सनरूफ से बाहर निकलीं युवतियां, ट्रैफिक नियमों की उड़ाई धज्जियां, पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 21 जून : बिलासपुर शहर के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?