CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh School Admission Festival 2025 : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

Chhattisgarh School Admission Festival 2025 : छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव

By Newsdesk Admin
13/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जून : Chhattisgarh School Admission Festival 2025 : छत्तीसगढ़ में आगामी 16 जून 2025 से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के समस्त जनप्रतिनिधियों को  पत्र लिखकर “शाला प्रवेश उत्सव” में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। यह आयोजन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र को सशक्त बनाने और शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालयों में नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण अवश्य है, परंतु यह असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि “असंभव को संभव” बनाने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर सार्थक प्रयास करने (Chhattisgarh School Admission Festival 2025)होंगे। इसके लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे और सभी बच्चों का समय पर प्रवेश सुनिश्चित हो।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी उल्लेख किया कि राज्य में शिक्षा का अधिकार अधिनियम प्रभावशील है, तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह सुनिश्चित किया गया है कि कक्षा 12वीं तक शाला त्याग दर को धीरे-धीरे शून्य किया (Chhattisgarh School Admission Festival 2025)जाए। इसके लिए शैक्षणिक अवरोधों को पहचानकर उन्हें दूर करने की जिम्मेदारी सभी हितधारकों की साझा है।

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियानरू एक ठोस पहल

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि राज्य सरकार द्वारा “मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान” की शुरुआत की जा रही है, जिसका उद्देश्य शासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को सुधारना है। इसके साथ ही, सरकार द्वारा शिक्षकों एवं विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण करते हुए शिक्षकविहीन और एकल शिक्षकीय विद्यालयों में शिक्षकों की प्राथमिकता से पदस्थापना की गई है, जिससे शिक्षा का अधिकार हर बच्चे तक पहुंच सके।

अधोसंरचना विकास सरकार की प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य में स्कूल शिक्षा क्षेत्र की अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विकास को सरकार ने अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में रखा (Chhattisgarh School Admission Festival 2025)है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे शाला प्रवेश उत्सव के दौरान अपने-अपने क्षेत्रों में व्यक्तिगत सहभागिता करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे।

सामाजिक सहभागिता से संवरता भविष्य

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” इस परिकल्पना को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर परिणाममूलक कार्य करने होंगे। उन्होंने आशा जताई कि सभी जनप्रतिनिधि इस अभियान का नेतृत्व कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करेंगे और छत्तीसगढ़ को एक शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

शाला प्रवेश उत्सव को बनाएं जनअभियान

मुख्यमंत्री के इस पत्र को राज्य में शिक्षा को लेकर एक जनांदोलन की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। इससे न केवल बच्चों की स्कूल तक पहुंच बढ़ेगी, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता और सामाजिक सहभागिता को भी एक नई दिशा मिलेगी। प्रदेश सरकार के इस प्रयास से उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ शिक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करेगा और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को गति मिलेगी।

बिलासपुर: सेमरिया में खुलेआम तस्करी, वन विभाग की टीम पर जानलेवा हमला!
Divya Pravachan Bhilai : मनुष्य का शरीर पानी के बुलबुले के समान क्षणभंगुर है : सुश्री श्रीश्वरी देवी
Forest Fire Chhattisgarh : जंगल में बार बार आग क्यों लग रही है, कुंवरपुर में फैली आग ने बढ़ाई चिंता
Rikesh Sen MLA : विधायक रिकेश की त्वरित पहल : हीमोफीलिया पीड़ित छात्र के लिए उपलब्ध कराया जीवनरक्षक इंजेक्शन
CEO Janpad Panchayat Chhattisgarh : मुख्य कार्यपालन अधिकारी और क्षेत्र संयोजक आदिम जाति विकास की नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp

Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR

Celebratory firing during wedding ceremony

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah : करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में जमानत याचिका खारिज, कोर्ट बोला- मामला गंभीर

No relief for Simplex director Sangeeta Ketan Shah

You Might Also Like

Chhattisgarh Labour Scheme Update
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

Chhattisgarh Labour Scheme Update : 93 हजार से अधिक मजदूरों को 81 करोड़ की राहत, 1.08 लाख श्रमिकों का पंजीयन पूरा

03/11/2025
Dongargarh Student Assault Case
छत्तीसगढ़

Dongargarh Student Assault Case : सातवीं कक्षा के छात्र को मारा थप्पड़, कान की सुनने की शक्ति गई, दो शिक्षिकाओं पर FIR

18/11/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur EV Agency Fraud : ई-व्हीकल एजेंसी के नाम पर 42.50 लाख की ठगी, दो पर FIR

01/02/2026
अपराधछत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी का पहला मामला, उपभोक्ता पर ₹87,000 का जुर्माना, FIR दर्ज

13/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?