CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत, सबूत मिटाने की कोशिश; 12 गिरफ्तार

GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत, सबूत मिटाने की कोशिश; 12 गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/07/2026
Share
GPM Hunting Death Case
GPM Hunting Death Case

सीजी भास्कर, 20 जुलाई। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जंगली सुअर के शिकार के दौरान युवक की गोली लगने से मौत हो गई। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए खून से सने फर्श की गोबर से लिपाई कर दी। अगले दिन सुबह युवक के परिजनों को डरा-धमकाकर बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार करा दिया। (GPM Hunting Death Case)

Contents
  • रिश्तेदारों को धमकाकर कराया अंतिम संस्कार : GPM Hunting Death Case
  • 12 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

आरोपियों ने युवक के पिता और बड़े भाई को भी बंदूक दिखाकर गोली मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर किया। 20 दिन तक खौफ के साए में रहे परिवार ने कोटवार को आपबीती बताई। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा। पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड समेत 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, 28 जून 2026 को ग्राम कोटवार से सूचना मिली थी कि दरमोहली का रहने वाला सरवन सिंह कुशराम (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Terror due to bombing at home at midnight : पुरानी रंजिश में परिवार को जान से मारने की धमकी

सूचना (GPM Hunting Death Case) मिलने पर पुलिस, एफएसएल टीम और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घर के कमरे में खून के धब्बे मिले, लेकिन शव का अंतिम संस्कार होने के कारण पोस्टमॉर्टम नहीं कराया जा सका। जांच के दौरान पहले रिश्तेदारों ने पेट दर्द और खून की उल्टी से मौत होने की बात कही।

पुलिस की पूछताछ और गवाहों के बयान में खुलासा हुआ कि 27 जून की रात गांव के कुछ लोग अवैध रूप से जंगली सुअर का शिकार करने जंगल गए थे। सरवन सिंह पहले से ही जंगल में मौजूद था। आरोपियों ने उसे सुअर को जाल में फंसाने में मदद करने के लिए बुलाया था। इसी दौरान रामायण सिंह कुशराम की भरमार बंदूक से चली गोली सरवन के सीने में लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

GPM Hunting Death Case
GPM Hunting Death Case : शिकार के दौरान युवक की मौत

 

रिश्तेदारों को धमकाकर कराया अंतिम संस्कार : GPM Hunting Death Case

यह भी पढ़ें : Surajpur Crime : जमीन के झगड़े में रिश्तों का खौफनाक अंत, बड़े भाई पर छोटे भाई की हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सभी आरोपियों ने सरवन सिंह के बड़े भाई पवन सिंह और पिता देवशरण को जंगल में बुलाकर माफी मांगी और मामले को छिपाने की कोशिश की। जब उन्होंने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें भी गोली मारने की धमकी दी।

डर के कारण उन्होंने अगले दिन शव का अंतिम संस्कार कर दिया और पुलिस को मौत की गलत वजह बताई। करीब 20 दिन बाद बड़े भाई पवन सिंह ने पूरी घटना ग्राम कोटवार और पुलिस को बताई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

12 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

यह भी पढ़ें : Bemetara Murder Case  : महिला की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस ने मामले में हत्या, सबूत मिटाने, धमकी देने और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले (GPM Hunting Death Case) में खिलाफ BNS की धारा 105, 238(ख), 351(3), 190 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें : अवैध रूप से देशी पिस्टल रखने वाला अरूण यादव गिरफ्तार, हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स, जुआ एक्ट के आधा दर्जन से अधिक अपराध हैं दर्ज

ख़बरें और भी हैं : बैकुंठधाम का युवक जीई रोड पर लहरा रहा था चाकू, छावनी पुलिस ने दबोचा, आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

Korba Property Tax Deadline 2026 : प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ी, 31 जुलाई तक भुगतान पर मिलेगी 6.25% की छूट
Dhan Kharidi Kendra : धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, किसानों को बड़ी राहत; हर केंद्र को मिलेंगे 10 लाख रुपए
भिलाई एक्सीडेंट में दो युवकों की मौत, एक को ट्रेलर ने कुचला, दूसरे को बाईक की ठोकर, जांच में जुटी पुलिस
Domestic dispute takes a dangerous turn : बाउंसर ने साली की गोली मारकर हत्या, दूसरी गंभीर
Nakti Demolition Row : नकटी में बुलडोजर कार्रवाई को कांग्रेस ने बताया ‘अपराधिक कृत्य’, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Kinnar Murder
Bilaspur Kinnar Murder : शराब पार्टी में विवाद बना मौत की वजह, किन्नर की गला घोंटकर हत्या

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर…

Inspire Award Chhattisgarh
Inspire Award Chhattisgarh : जापान से लौटे युवा वैज्ञानिकों का राज्यपाल ने किया सम्मान

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना…

Rare Ducks Raipur
Rare Ducks Raipur : रायपुर की आर्द्रभूमि में दिखीं दो दुर्लभ प्रजातियां, बढ़ा प्रकृति प्रेमियों का आकर्षण

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : रायपुर जिले के…

Chhattisgarh Rain Alert
Chhattisgarh Rain Alert : केलो डैम के 4 गेट खुले, कई इलाकों में जलभराव

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : छत्तीसगढ़ में लगातार…

Bharat Trade Fair 2026
Bharat Trade Fair 2026 : भारत व्यापार महोत्सव के लिए छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्रेशन शुरू

सीजी भास्कर, 21 जुलाई : नई दिल्ली के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?