CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » New avatar X app : Android यूजर्स के लिए तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रोलआउट शुरू

New avatar X app : Android यूजर्स के लिए तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रोलआउट शुरू

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share

सीजी भास्कर​, 22 जुलाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने Android यूजर्स के लिए अपने ऐप का पूरी तरह नया संस्करण जारी किया है। कंपनी के अनुसार, नए ऐप को पुराने संस्करण में बदलाव करने के बजाय शुरुआत से तैयार किया गया है। जिससे इसकी स्पीड, स्थिरता और उपयोगकर्ता अनुभव में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह अपडेट अब Google Play Store के माध्यम से दुनियाभर के Android यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। (New avatar X app)

Contents
  • समस्याओं को दूर करने पर विशेष ध्यान
  • नए सिरे से विकसित करने का काम शुरू : New avatar X app
  • सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परियोजनाओं में से एक
  • कमियों को काफी हद तक दूर कर दिया गया है
  • सभी अपडेट चरणबद्ध तरीके से  उपलब्ध : New avatar X app

 

ये खबर भी पढ़ें : WhatsApp new update : 8 सितंबर से कई Android और 30 नवंबर से पुराने iPhone पर नहीं चलेगा WhatsApp

 

समस्याओं को दूर करने पर विशेष ध्यान

कंपनी का कहना है कि नए आर्किटेक्चर के जरिए लंबे समय से सामने आ रही परफॉर्मेंस संबंधी समस्याओं को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इसके तहत ऐप में तेज लोडिंग, स्मूथ स्क्रॉलिंग, बेहतर नोटिफिकेशन सिस्टम और अधिक विश्वसनीय प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है। साथ ही भविष्य में नए फीचर्स जोड़ना भी अब पहले की तुलना में आसान होगा।

 

इसे भी पढ़ें : Android यूजर्स ध्यान दें, इस तारीख के बाद नहीं कर पाएंगे इस ऐप का इस्तेमाल

 

नए सिरे से विकसित करने का काम शुरू : New avatar X app

X ने पिछले वर्ष स्वीकार किया था कि Android ऐप का अनुभव iOS संस्करण की तुलना में कमजोर रहा है। इसके बाद कंपनी ने Android प्लेटफॉर्म के लिए एक समर्पित इंजीनियरिंग टीम गठित कर ऐप को नए सिरे से विकसित करने का काम शुरू किया।

 

इसे भी पढ़ें : RMC Officers Transfer : नगर निगम रायपुर में बदली जिम्मेदारियां, कई जोनों में इंजीनियरिंग अमले का फेरबदल

 

सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परियोजनाओं में से एक

कंपनी के प्रोडक्ट हेड निकिता बीयर ने इसे X की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग परियोजनाओं में से एक बताया है। उनके अनुसार, नया ऐप पहले की तुलना में अधिक तेज, स्मूथ और रिस्पॉन्सिव है, जिससे यूजर्स को बेहतर नेविगेशन और कम लोडिंग समय का अनुभव मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें : स्वदेशी नेविगेशन (Swadeshi Navigation Mappls India) का कमाल: अमेरिका छोड़ भारत लौटकर बनाया Google Maps को टक्कर देने वाला ऐप

 

कमियों को काफी हद तक दूर कर दिया गया है

पिछले कुछ समय से Android यूजर्स को धीमी परफॉर्मेंस और साझा किए गए लिंक से पोस्ट लोड होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। कंपनी का दावा है कि नए संस्करण में इन कमियों को काफी हद तक दूर कर दिया गया है।

 

खबरें और भी हैं : FBI की वॉर्निंग, iPhone और Android यूजर्स तुरंत डिलीट कर दें ये मैसेज, कई लोग बन रहे शिकार

 

सभी अपडेट चरणबद्ध तरीके से  उपलब्ध : New avatar X app

 

X ने यह भी संकेत दिया है कि आने वाले समय में Android ऐप में कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। इनमें पुराने Android स्मार्टफोन के लिए बेहतर परफॉर्मेंस, Spaces फीचर का विस्तारित सपोर्ट, नया वीडियो एडिटर, वीडियो रिएक्शन, कैशटैग और कस्टम टाइमलाइन जैसे फीचर्स शामिल होंगे। कंपनी के अनुसार, ये सभी अपडेट चरणबद्ध तरीके से यूजर्स के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

A grand procession was taken out on Maharana Pratap Jayanti : हजारों समाजजन हुए शामिल
Chhattisgarh Cabinet : छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 7 बड़े फैसले, AI मिशन से BEML प्लांट तक कई अहम मंजूरियां
Big News : कोलकाता रेप-मर्डर केस ✅ सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों को दी ये हिदायत…..❗ पढ़िए पूरी खबर….❓
Leopard Attack Safari: बन्नेरघट्टा सफारी में बड़ा हादसा – बस की खिड़की पर झांक रही महिला पर तेंदुए का हमला
Bhilai Breaking 🛑 संतोषी पारा में दो परिवारों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?