CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CHC Amlipadar : हजार लोगों की उम्मीदों पर भारी स्वास्थ्य संकट, जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के सामने रखीं बड़ी मांगें

CHC Amlipadar : हजार लोगों की उम्मीदों पर भारी स्वास्थ्य संकट, जनप्रतिनिधियों ने मंत्री के सामने रखीं बड़ी मांगें

By Newsdesk Admin
22/07/2026
Share
CHC Amlipadar
CHC Amlipadar

रिपोर्टर – आशुतोश सिंह राजपूत

Contents
  • अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की भारी कमी CHC Amlipadar
  • एक भी मेडिकल ऑफिसर नहीं
  • एक्सरे मशीन नहीं, मरीजों को करना पड़ता है रेफर CHC Amlipadar
  • झोलाछाप डॉक्टरों का बढ़ रहा असर
  • पहले मिली सुविधाओं के लिए जताया आभार
  • ये रहे मौजूद

सीजी भास्कर, 22 जुलाई। गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लोगों की चिंता लगातार बढ़ती (CHC Amlipadar)रही है। इलाज के लिए दूरदराज के गांवों से आने वाले मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने राजधानी पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री के सामने अस्पताल की मौजूदा स्थिति रखी।

मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी कमी है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं कराए गए तो हजारों ग्रामीणों की स्वास्थ्य सेवाएं और प्रभावित हो सकती हैं।

CHC Amlipadar

यह भी पढ़ें : Dowry Harassment Case : नवविवाहिता की मौत के 3 महीने बाद पति-ससुर गिरफ्तार

अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों की भारी कमी CHC Amlipadar

मैनपुर विकासखंड के अमलीपदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर तत्काल सुधार की मांग की। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल पर करीब 30 से 35 ग्राम पंचायतों के 40 हजार से अधिक ग्रामीण निर्भर हैं। प्रतिदिन यहां 100 से 150 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, जबकि हर महीने 30 से 40 प्रसव भी इसी अस्पताल में कराए जाते हैं। इसके बावजूद अस्पताल में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

एक भी मेडिकल ऑफिसर नहीं

प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि शासन के मानकों के अनुसार अस्पताल में लगभग 33 डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों की आवश्यकता है, लेकिन वर्तमान में केवल 8 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि पूरे अस्पताल में एक भी मेडिकल ऑफिसर पदस्थ नहीं है, जिससे मरीजों को समय पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा।

यह भी पढ़ें :  Theft Case : चौकीदार ने ही रची चोरी की साजिश, भाई संग पार की मशीन, फिर पुलिस को सुनाई झूठी कहानी

एक्सरे मशीन नहीं, मरीजों को करना पड़ता है रेफर CHC Amlipadar

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि अस्पताल में एक्सरे मशीन जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। डॉक्टरों और जांच सुविधाओं के अभाव में गंभीर मरीजों को दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ता है। इससे मरीजों और उनके परिजनों पर आर्थिक और मानसिक बोझ बढ़ रहा है तथा कई बार उपचार में देरी जानलेवा भी साबित हो सकती है।

झोलाछाप डॉक्टरों का बढ़ रहा असर

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं कमजोर होने का फायदा झोलाछाप चिकित्सक उठा रहे हैं। क्षेत्र में अवैध इलाज के मामले सामने आते रहते हैं, जो ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें :  BJP Campaign Strategy : संत रविदास जयंती से तिरंगा अभियान तक गांव-गांव पहुंचेगी भाजपा

पहले मिली सुविधाओं के लिए जताया आभार

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पहले स्वास्थ्य मंत्री से जनरेटर और सीसीटीवी कैमरे की मांग की गई थी, जिसे शासन ने पूरा किया। इसके लिए उन्होंने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अब रिक्त पदों की पूर्ति और अन्य जरूरी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद

स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंघल, जनपद सभापति निर्भय सिंह ठाकुर, ग्राम पंचायत अमलीपदर के सरपंच हेमो नागेश और भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश साहू भी मौजूद (CHC Amlipadar)। जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति, रिक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों के पद भरने, एक्सरे मशीन उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की।

खबरें और भी हैं : New avatar X app : Android यूजर्स के लिए तेज स्पीड और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ रोलआउट शुरू

अपराध व भ्रष्टाचार पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्टर-SP को सौंपा 16 बिंदुओं का ज्ञापन
PM Jagua Yojana : वनांचल में विकास का नया सवेरा, पहली बार बिजली से रोशन हुआ कटेमा गांव
Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद
OP Choudhary : रायगढ़ में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, मंत्री ओपी चौधरी ने किया कबीर कुटीर का लोकार्पण
Road Accident Good Samaritan Reward: भिलाई में कल्याण कॉलेज के मंच से छात्रों को मिला बड़ा संदेश, मदद करने पर सवा लाख और केंद्र का सम्मान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Delhi Rain Traffic Jam
Delhi Rain Traffic Jam : दिल्ली में बारिश से हाहाकार, 200+ फ्लाइट्स लेट; कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

Delhi Rain Traffic Jam : बारिश के चलते…

Festive Season Stock Picks 2026
Festive Season Stock Picks 2026 : त्योहारी सीजन में इन 10 शेयरों पर नजर, ब्रोकरेज को शानदार रिटर्न की उम्मीद

Festive Season Stock Picks 2026 : बाजार में…

Abhanpur Knife Threat Case :
Abhanpur Knife Threat Case : ढाबे के पास चाकू लहराकर राहगीरों को डराया, दो आरोपी गिरफ्तार

Abhanpur Knife Threat Case:अभनपुर में ढाबे के पास…

Krishna Awasthi Fraud Case
Krishna Awasthi Fraud Case : 2 लाख लेकर थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र, जेल में बंद कृष्णा अवस्थी पर एक और FIR

Krishna Awasthi Fraud Case :कृष्णा अवस्थी पहले से…

Dahi Handi Utsav 2026
Dahi Handi Utsav 2026 : रायपुर की टोली ने जीता मटकी फोड़ प्रतियोगिता का खिताब

Dahi Handi Utsav 2026 :आयोजन ने एक बार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?