CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Illegal Sand Action : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण सील; दो ट्रैक्टर जब्त

Illegal Sand Action : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण सील; दो ट्रैक्टर जब्त

By Newsdesk Admin
23/07/2026
Share
Illegal Sand Action
Illegal Sand Action

सीजी भास्कर, 23 जुलाई 2026 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सुशासन और जवाबदेह प्रशासन (Illegal Sand Action)  की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline) की शिकायत पर प्रशासन ने अवैध रेत कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेत भंडारण स्थल को सील कर दिया। वहीं अवैध परिवहन में लगे दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया है।

Contents
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई
  • अवैध परिवहन में दो ट्रैक्टर जब्त Illegal Sand Action
  • अवैध खनिज कारोबार पर सख्त निर्देश
  • जनता का बढ़ा प्रशासन पर भरोसा Illegal Sand Action

 

यह भी पढ़ें : Sarus Crane Sighting : सरगुजा की वेटलैंड में दिखा राष्ट्रीय गौरव पक्षी सारस क्रेन

 

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी दौरान मरवाही के सिवनी चौक स्थित अवैध रेत भंडारण को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई थी।

 

यह भी पढ़ें :  Raipur Police Action : पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे, घायल 16 जवानों का जाना हाल

 

शिकायत की जांच के बाद प्रशासन ने संबंधित भंडारणकर्ता को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया था। निर्धारित समय में संतोषजनक दस्तावेज नहीं मिलने पर छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भंडारण) नियम, 2009 के तहत मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण स्थल को सीलबंद कर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें :  Raipur Police Action : पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला अस्पताल पहुंचे, घायल 16 जवानों का जाना हाल

 

अवैध परिवहन में दो ट्रैक्टर जब्त Illegal Sand Action

प्रशासन ने मरवाही और पिपरिया क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन (Illegal Sand Transport) की शिकायतों पर भी कार्रवाई की। जांच के दौरान अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए दो ट्रैक्टर वाहनों को जब्त किया गया।

 

यह भी पढ़ें :  Minor Rape Case : उपसरपंच के पति पर 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो दिखाने का दावा

 

जब्त वाहनों के खिलाफ खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

यह भी पढ़ें :  Bhilai Water Supply : शिवनाथ नदी में जलकुंभी से प्लांट प्रभावित, आज कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होने के आसार

 

अवैध खनिज कारोबार पर सख्त निर्देश

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को रोकने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जाए। इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मानकर, खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर, शिवकुमार लहरे, सतीश साहू और साहिब गनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

यह भी पढ़ें :  CHO Salary Issue : वेतनमान विवाद पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

जनता का बढ़ा प्रशासन पर भरोसा Illegal Sand Action

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (CM Helpline) जनसमस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई से जहां आम लोगों का प्रशासन पर विश्वास बढ़ा है, वहीं अवैध गतिविधियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिल रही है।

 

यह भी पढ़ें :  Bhilai Water Supply : शिवनाथ नदी में जलकुंभी से प्लांट प्रभावित, आज कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होने के आसार

 

 

Mysterious Deaths in Chhattisgarh Village : गड़े धन और नरबलि की आशंका, 8 रहस्यमयी मौतों का इंतजार कर रहा सच
Green Eco-friendly Fireworks : धमतरी से देशभर में गूंजेगी ग्रीन आतिशबाजी, दिवाली होगी स्वच्छ और सुरक्षित
Kanker Conversion Issue : कांकेर के दर्जनभर से अधिक गांवों में पादरियों का प्रवेश वर्जित, गांव-गांव में तनाव गहराया
चिरमिरी निगम में संतोष सिंह निर्विरोध सभापति चुने गए, पांचवीं बार पार्षद; बोले- सभी 40 वार्डों का होगा समान विकास..
बिलासपुर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल: एक SSP ने जोड़ी धारा, दूसरे ने हटवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

Dhimrapur Road Raigarh
Dhimrapur Road Raigarh : ढिमरापुर रोड की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़क नहीं सुधरी तो चक्काजाम की चेतावनी

ढिमरापुर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर कांग्रेस…

Raipur Ganeshotsav Preparations
Raipur Ganeshotsav Preparations : रायपुर में गणेशोत्सव की तैयारियों में देरी, विसर्जन कुंड का काम धीमा मिलने पर अफसरों ने जताई नाराजगी

गणेशोत्सव से पहले राजधानी रायपुर में तैयारियां तेज…

Jhiram Ghati Case
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में CM साय का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- सबूत थे तो जांच एजेंसी को क्यों नहीं दिए?

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झीरम घाटी नरसंहार मामले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?