सीजी भास्कर, 23 जुलाई। दुर्ग जिले में यातायात व्यवस्था को लेकर नई तैयारी शुरू (Durg Traffic) हो गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात के रूप में कौशलेंद्र देव पटेल ने पदभार संभालते ही अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का संदेश दिया। पहली ही बैठक में उन्होंने साफ कर दिया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियंत्रण को लेकर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यातायात कार्यालय में हुई बैठक के दौरान सभी जोन प्रभारी, टैंगो टीम और यातायात शाखा के कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में जिले के प्रमुख मार्गों, बाजारों और व्यस्त चौराहों की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आम लोगों को जाम और अव्यवस्था से राहत दिलाने के लिए लगातार मैदान में सक्रिय रहना होगा।

यह भी पढ़ें : Jagdalpur Suicide Case : 19 वर्षीय युवक ने घर में फांसी लगाकर दी जान
प्रमुख चौराहों पर रहेगी लगातार निगरानी Durg Traffic
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र देव पटेल ने सभी जोन प्रभारियों को अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख चौक चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर लगातार निगरानी रखी जाए ताकि यातायात सुचारु बना रहे। उन्होंने विशेष रूप से सुबह और शाम के व्यस्त समय में अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा, जिससे कहीं भी जाम की स्थिति न बने और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।
बाजार क्षेत्रों के लिए विशेष व्यवस्था Durg Traffic
बैठक में बाजार क्षेत्रों में शाम के समय बढ़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जोन प्रभारियों से कहा गया कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर टीम भावना के साथ काम करें।
यह भी पढ़ें : Durg Railway Station : चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बन गई आखिरी सफर, दुर्ग स्टेशन पर दर्दनाक हादसा
अनुशासन और सड़क सुरक्षा पर रहेगा जोर
एएसपी पटेल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ साथ जनजागरूकता अभियान भी और प्रभावी ढंग से चलाने पर जोर दिया गया।
सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था होगी प्राथमिकता Durg Traffic
कौशलेंद्र देव पटेल ने कहा कि दुर्ग जिले में सुरक्षित, सुगम और अनुशासित यातायात व्यवस्था स्थापित करना उनकी पहली प्राथमिकता (Durg Traffic) है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यातायात पुलिस आम नागरिकों की सुविधा, सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।
खबरें और भी हैं : Raigarh Police Awareness Campaign : स्कूली छात्रों को पुलिस ने पढ़ाया सुरक्षा का पाठ



