CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » E-Malkhana 2.0 : छत्तीसगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल, देवेंद्र नगर थाने में लांच हुआ ई-मालखाना 2.0

E-Malkhana 2.0 : छत्तीसगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल, देवेंद्र नगर थाने में लांच हुआ ई-मालखाना 2.0

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
E-Malkhana 2.0
E-Malkhana 2.0

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : पुलिस कमिश्नरेट रायपुर तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रहा है। शुक्रवार को मध्य जोन के देवेंद्र नगर थाना में ई-मालखाना 2.0 (e-Malkhana 2.0) का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें : GGU Re-Exam Cancelled : छात्रों के विरोध के बाद री-एग्जाम का फैसला बदला, 27 जुलाई की परीक्षा अधिसूचना रद्द

नई व्यवस्था के तहत थाने में जब्त किए गए सामान का आधुनिक, पारदर्शी और डिजिटल तरीके से रिकॉर्ड और प्रबंधन किया जाएगा। ई-मालखाना 2.0 (e-Malkhana 2.0) का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने किया।

इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विवेक शुक्ला, सहायक पुलिस आयुक्त रमाकांत साहू, थाना प्रभारी दीपेश सैनी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : Water Level Update : बारिश से लबालब हुए जलाशय, खूंटाघाट-घोंघा और मनियारी में छलका पानी

पहले तीन थानों में लागू, अब सभी थानों में होगी शुरुआत

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले कोतवाली, गंज और मोदहापारा थाना में भी ई-मालखाना प्रणाली (e-Malkhana 2.0) सफलतापूर्वक शुरू की जा चुकी है। अब इसे चरणबद्ध तरीके से कमिश्नरेट के सभी थानों में लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Stray Dogs Management : हाईकोर्ट नाराज, आवारा कुत्तों और मवेशियों के प्रबंधन पर मांगी नई रिपोर्ट

बारकोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी E-Malkhana 2.0 

ई-मालखाना 2.0 ऐप (e-Malkhana 2.0) के माध्यम से मालखाने में रखी गई प्रत्येक जब्त संपत्ति का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज किया गया है। हर सामान पर बारकोड लगाया गया है, जिसे स्कैन करते ही उससे जुड़ी पूरी जानकारी तत्काल स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगी। इससे जब्त माल की खोज, रिकॉर्ड सत्यापन, रखरखाव और न्यायालयीन प्रक्रियाओं के दौरान जानकारी उपलब्ध कराने में आसानी होगी।

रिकॉर्ड में बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही

पुलिस का कहना है कि डिजिटल प्रणाली लागू होने से जब्त संपत्तियों के रिकॉर्ड में पारदर्शिता बढ़ेगी, गड़बड़ियों की संभावना कम होगी और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी। साथ ही पुलिस कर्मियों का समय बचेगा और रिकॉर्ड प्रबंधन पहले की तुलना में अधिक प्रभावी होगा।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर का लक्ष्य सभी थाना क्षेत्रों में तकनीक आधारित व्यवस्थाओं को लागू कर पुलिसिंग को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और नागरिक हितैषी बनाना है।

यह भी पढ़ें : Newborn Baby : नाली में मिला नवजात का शव, पूरे गांव में पसरा सन्नाटा, आखिर किसने छीन ली मासूम की सांसें

‘चेन ऑफ कस्टडी’ रहेगा पूरी तरह सुरक्षित

इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस अमित तुकाराम कांबले ने बताया कि डिजिटल मालखाना (e-Malkhana 2.0) प्रणाली से केस प्रॉपर्टी के प्रबंधन में काफी सुविधा होगी। पहले किसी मामले से जुड़े सामान को कोर्ट में पेश करने के लिए उसे खोजने में काफी समय लगता था, लेकिन अब बारकोड और डिजिटल रिकॉर्ड की मदद से संबंधित प्रॉपर्टी तुरंत ट्रेस की जा सकेगी। सिस्टम में हर जब्त सामान का पूरा डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे चेन ऑफ कस्टडी (e-Malkhana 2.0) भी पूरी तरह सुरक्षित बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें :  E-Malkhana 2.0 : छत्तीसगढ़ पुलिस की डिजिटल पहल, देवेंद्र नगर थाने में लांच हुआ ई-मालखाना 2.0

Big Breaking 🛑 DPS क्लास 10th के छात्र ने की खुदकुशी 🛑 टीचर पैरेंट्स मीट के पहले ही स्कूल से निकला छात्र, जांच में जुटी पुलिस
YouTube Video Downloader :  बिना ऐप के YouTube वीडियो कैसे सेव करें, जानिए आसान तरीका
Politics heats up over stale sacks : गजेंद्र यादव का भूपेश बघेल पर तंज, मेधावी छात्रों को ₹1.5 लाख का ऐलान”
Government Employee Safety News : जनगणना कर्मचारियों से बदतमीजी की तो खैर नहीं, अब सीधे दर्ज होगी FIR
शेयर बाजार लुढ़कता रहा, अब SECI ने कहा- “नहीं करेंगे जांच…..❗” अडानी केस को लेकर बाजार में कोहराम, एक ही झटके में 5.35 लाख करोड़ डूबे, बैंकों के शेयर भी गिरे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surguja School Mismanagement
Surguja School Mismanagement : स्कूल की बदहाली पर 6KM चलीं 45 छात्राएं, कलेक्टर से लगाई गुहार

Surguja School Mismanagement : पूरे मामले में प्रशासन…

Raipur Land Dispute Murder
Raipur Land Dispute Murder : करोड़ों की जमीन बनी हत्या की वजह, दामाद ने ससुर को मार डाला

Raipur Land Dispute Murder :फिलहाल पुलिस आरोपियों से…

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?