CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Jagannath Rath Yatra : देवभोग की पवित्र पहचान पर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात, रथयात्रा में किया ऐसा ऐलान जिसने बढ़ाई खुशी

Jagannath Rath Yatra : देवभोग की पवित्र पहचान पर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात, रथयात्रा में किया ऐसा ऐलान जिसने बढ़ाई खुशी

By Newsdesk Admin
24/07/2026
Share
Jagannath Rath Yatra
Jagannath Rath Yatra

सीजी भास्कर, 24 जुलाई। अमलीपदर में भगवान जगन्नाथ महोत्सव के दौरान गुरुवार को श्रद्धा और उत्साह का अनूठा संगम देखने (Jagannath Rath Yatra) को मिला। दूर दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं के जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पहुंचते ही लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और रथयात्रा का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

Contents
  • रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, देवभोग की धार्मिक पहचान का किया उल्लेख Jagannath Rath Yatra
  • पंडित युवराज पांडे की सराहना
  • बिजली बिल योजना की समय सीमा बढ़ी, पुल निर्माण का ऐलान Jagannath Rath Yatra
  • शिकायतों के समाधान का भी किया जिक्र
  • नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी सफलता, बोले विजय शर्मा
  • बच्चों से मिले मुख्यमंत्री, पंडित युवराज पांडे ने किया स्वागत

रथयात्रा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच विकास, आस्था और जनकल्याण से जुड़े उनके संदेश की भी खूब चर्चा रही।

यह भी पढ़ें : Jagannath Rath Yatra : देवभोग की पवित्र पहचान पर मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात, रथयात्रा में किया ऐसा ऐलान जिसने बढ़ाई खुशी

रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, देवभोग की धार्मिक पहचान का किया उल्लेख Jagannath Rath Yatra

गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखंड मैनपुर के ग्राम अमलीपदर में आयोजित भगवान जगन्नाथ महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से पहुंचे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, राजिम विधायक रोहित साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजीव लोचन महाराज, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी और पूर्व विधायक डमरूधर पुजारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अमलीपदर की पावन रथयात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देवभोग एक पवित्र भूमि है, जहां से भगवान जगन्नाथ के लिए भोग पुरी भेजा जाता है। ऐसे धार्मिक महत्व वाले क्षेत्र में आने का अवसर मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

Jagannath Rath Yatra
Jagannath Rath Yatra

पंडित युवराज पांडे की सराहना

मुख्यमंत्री ने कथावाचक पंडित युवराज पांडे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे अपनी कथाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को देशभर में पहुंचा रहे हैं। उन्होंने इसे पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय बताया।

बिजली बिल योजना की समय सीमा बढ़ी, पुल निर्माण का ऐलान Jagannath Rath Yatra

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार लगातार जनकल्याण और विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना की अंतिम तिथि, जो जून तक निर्धारित थी, उसे बढ़ाकर सितंबर तक कर दिया गया है ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सके।

उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने महिलाओं के बैंक खातों में सीधे राशि भेजी जा रही है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग पर बाल्टीजोर नाले पर पुल निर्माण की घोषणा भी की।

यह भी पढ़ें :  Bear Death Case : सड़क किनारे मिला भालू का शव, मौत की वजह जानने जांच तेज

शिकायतों के समाधान का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि वे स्वयं प्रतिदिन शिकायतों की समीक्षा करते हैं और अब तक 42 हजार से अधिक शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है।

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में बड़ी सफलता, बोले विजय शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि लगातार बारिश के कारण वे रथयात्रा के पहले दिन शामिल नहीं हो सके थे, लेकिन दूसरे दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के दर्शन का सौभाग्य मिला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा रही है और राज्य को नक्सलमुक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें :  New Government Colleges : रायपुर में शुरू हुए दो नए सरकारी कालेज

बच्चों से मिले मुख्यमंत्री, पंडित युवराज पांडे ने किया स्वागत

रथयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना काफिला रोककर सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और बच्चों के साथ सेल्फी (Jagannath Rath Yatra) भी ली।

कार्यक्रम में पंडित युवराज पांडे ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके आगमन को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया। उन्होंने रथयात्रा में शामिल होने के लिए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर भगवान सिंह उईके, पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं : Bilaspur Murder Case : हत्याकांड में 11 दिन बाद पोस्टमॉर्टम, खत्म हुआ धरना

रिपोर्टर – आशुतोष सिंह राजपूत

CG BIG BREAKING : सरकार ने जारी की निगम, मंडल, बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष पद की सूची, देखें पूरी लिस्ट…
Kharif Registration Extension : किसानों के हित में शासन का अहम फैसला, शासन ने बढ़ाया पंजीयन व रकबा संशोधन का समय
Balrampur Patwari Suspension Case : नामांतरण प्रकरणों में लापरवाही उजागर, पटवारी को एसडीएम ने किया निलंबित
Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े
रायपुर में PM मोदी की सौगात: ‘सौगात-ए-मोदी’ किट में महिलाओं को मिलेंगे कपड़े और ड्राई फ्रूट्स…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari Drone Farming : धमतरी बना पहला जिला, PACS के जरिए किसानों को मिलेगी ड्रोन स्प्रेयर सेवा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में कृषि…

Ram-Nami Documentary : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में चमकी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, रामनामी डॉक्यूमेंट्री को मिला सम्मान

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ की समृद्ध…

Jashpur CMO Office Sealed
Jashpur CMO Office Sealed : निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सीएमओ, जिला प्रशासन ने कार्यालय किया सील

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : जशपुर नगर पालिका…

Sakti Civil Surgeon Arrested
Sakti Civil Surgeon Arrested : सिविल सर्जन 1 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : सक्ती जिले में…

Road Safety Initiative
Road Safety Initiative : छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए IIT मद्रास से करार, 10 जिलों में शुरू होगा अभियान

सीजी भास्कर, 24 जुलाई : छत्तीसगढ़ में सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?