सीजी भास्कर, 25 जुलाई। वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब डिजिटल शिक्षा का बेहतर (Digital Education Bhilai) अवसर मिलेगा। विधायक रिकेश सेन ने विधायक निधि से क्षेत्र के 16 शासकीय विद्यालयों को 25 कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए हैं। इस पहल का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना और उन्हें कंप्यूटर शिक्षा में दक्ष बनाना है।

16 शासकीय विद्यालयों को मिला लाभ (Digital Education Bhilai)
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के जुनवानी, सुपेला, कोहका, कोसा नगर, वैशाली नगर, कुरुद, रामनगर, वृंदानगर, कैंप-1, कैंप-2, कृष्णा नगर, फरीद नगर सहित 16 शासकीय विद्यालयों में कंप्यूटर सिस्टम वितरित किए गए हैं। इन कंप्यूटरों के माध्यम से छात्र-छात्राएं सूचना प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।
यह भी पढ़े : BSP Scrap Theft : फ्लू डस्ट की आड़ में करोड़ों की चोरी का खेल, पुलिस ने रैकेट के 16वें आरोपी को भी दबोचा
डिजिटल संसाधनों से बढ़ेगा विद्यार्थियों का कौशल
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वर्तमान समय में कंप्यूटर शिक्षा हर विद्यार्थी के लिए आवश्यक हो गई है। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी निजी स्कूलों की तरह आधुनिक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस पहल से विद्यार्थियों की तकनीकी समझ विकसित होगी और वे भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं तथा रोजगार के अवसरों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकेंगे।
शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन ने जताया आभार (Digital Education Bhilai)
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने विधायक निधि से मिले कंप्यूटर सिस्टम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को कंप्यूटर का प्रायोगिक ज्ञान मिलेगा। साथ ही स्कूलों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और पढ़ाई की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।
यह भी पढ़े : Vaishali Nagar MLA Rikesh Sen : स्वर थम गया, लेकिन तीजन बाई की गूंज सदियों तक रहेगी : विधायक रिकेश सेन
इन स्कूलों को मिले कंप्यूटर सिस्टम
कंप्यूटर सिस्टम शासकीय हाई स्कूल जुनवानी, शासकीय कन्या उमावि सुपेला, गुरु घासीदास शासकीय उमावि कोहका, शासकीय उमावि सुपेला, शासकीय उमावि कोसानगर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जुनवानी, शासकीय कन्या उमावि वैशाली नगर, शासकीय उमावि कुरुद, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हाउसिंग बोर्ड, शासकीय उमावि मुक्तिधाम रामनगर, शासकीय उमावि वृंदानगर, शासकीय उमावि कैंप-1, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जेपी नगर कैंप-2, शासकीय हाई स्कूल कैंप-2, शासकीय हाई स्कूल कृष्णा नगर सुपेला तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फरीद नगर को वितरित किए गए हैं।
खबरें और भी हैं : Rikesh Sen : विधायक रिकेश सेन के बड़े भाई का निधन, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने फोन कर बंधाया ढांढस



