CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vaishali Nagar MLA Rikesh Sen : स्वर थम गया, लेकिन तीजन बाई की गूंज सदियों तक रहेगी : विधायक रिकेश सेन

Vaishali Nagar MLA Rikesh Sen : स्वर थम गया, लेकिन तीजन बाई की गूंज सदियों तक रहेगी : विधायक रिकेश सेन

By Newsdesk Admin
05/07/2026
Share
Vaishali Nagar MLA Rikesh Sen
Vaishali Nagar MLA Rikesh Sen

सीजी भास्कर, 05 जुलाई : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन (Vaishali Nagar MLA Rikesh Sen) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीजन बाई का जाना केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका स्वर भले ही मौन हो गया हो, लेकिन पंडवानी की उनकी अमर गूंज आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि तीजन बाई ने अपनी ओजस्वी आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अनूठी प्रस्तुति शैली के माध्यम से पंडवानी को गांव की चौपाल से निकालकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। उन्होंने पूरी दुनिया को छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति से परिचित कराया और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं सकेगा।

कठिन दौर में विधायक रिकेश सेन ने बढ़ाया था सहयोग का हाथ

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वर्ष 2023 में तीजन बाई को पैरालिसिस का अटैक आया था। उस समय उनका परिवार इलाज के भारी खर्च और आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहा था। साथ ही उनकी आठ महीने की पेंशन भी लंबित थी। जैसे ही इसकी जानकारी विधायक रिकेश सेन को मिली, उन्होंने तत्काल राज्य सरकार और प्रशासन से चर्चा कर लंबित पेंशन जारी कराने सहित आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की पहल की।

उन्होंने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए अपने विधायक मानदेय से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी तीजन बाई के इलाज के लिए प्रदान की थी। विधायक ने कहा कि संस्कृति की धरोहरों का सम्मान केवल पुरस्कारों से नहीं, बल्कि कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर किया जाता है। उन्होंने दिवंगत तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

 

 

Durg Police Night Checking Drive: शाम से आधी रात तक दुर्ग में अड्डेबाजों पर सख्त शिकंजा
दुर्ग जिले में नौकरी का गोल्डन चांस 🟠 इच्छुक युवा 14 जून को प्लेसमेंट कैंप जरूर पहुंचे 🟢 देखिए मौका चूक न जाए
रात ढाई बजे पुलिस को देख फॉर्म हाउस से भागा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष, फार्म हाउस से पकड़ाई 500 पेटी अवैध शराब, 6 आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Tendu leaf plucking from May 1 : संग्रहण के लिए बने 639 फड़
Bhilai Hospital Safety Probe: रिहायशी इलाके में चल रहे ऑक्सीजन प्लांट की जांच के आदेश, 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SEBI open market buyback : 1 अगस्त से शेयर बाजार में बड़ा बदलाव

SEBI open market buyback

Bilaspur Railway Station : 10 जुलाई से गेट नंबर-4 रहेगा बंद, यात्रियों के लिए जारी की गई नई व्यवस्था

Bilaspur Railway Station

Farida Jalal comeback : वेलकम टू द जंगल’ में बिना डायलॉग के छा गईं फरीदा जलाल

Farida Jalal comeback

Surajpur Gang Rape Case 
Surajpur Gang Rape Case  : पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 05 जुलाई :  छत्तीसगढ़ के सूरजपुर…

Bhilai Sector 9 Hospital : अस्पताल को आऊटसोर्सिंग में देने का विरोध

Bhilai Sector 9 Hospital

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?