सीजी भास्कर, 12 अक्टूबर। अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर (Drishyam 3 Collection) रही है। रिलीज के महज 10 दिनों में फिल्म का दुनियाभर का कलेक्शन करीब 480 करोड़ रुपये पहुंच गया है। भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अब दर्शकों की नजर इसके 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने पर है।

दूसरे रविवार को कितनी हुई कमाई? Drishyam 3 Collection
फिल्म ने रिलीज के दसवें दिन यानी दूसरे रविवार को करीब 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, शनिवार के मुकाबले कमाई में लगभग 4 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 309 करोड़ रुपये और भारत में ग्रॉस कलेक्शन 370.80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: Pakistan Crisis : पाकिस्तान में बढ़ा तनाव, एक प्रांत में गवर्नर शासन तो कराची में प्रदर्शनों पर रोक
विदेशी बाजार में भी शानदार प्रदर्शन
दृश्यम 3 को विदेशों में भी दर्शक मिल रहे हैं। पिछले दो दिनों में फिल्म ने विदेशी बाजार से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसके साथ ही ओवरसीज कलेक्शन करीब 109 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
घरेलू और विदेशी कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 479.80 करोड़ रुपये बताया गया है।
यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi : राहुल गांधी की ज्ञानेश कुमार को खुली चेतावनी, बोले आपके पुराने रिकॉर्ड की जानकारी है
नई फिल्मों से मिलेगी टक्कर
आने वाले दिनों में सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज होने (Drishyam 3 Collection) वाली हैं। इनमें रजनीकांत, विजय देवरकोंडा, विद्युत जामवाल और यामी गौतम जैसे कलाकारों की फिल्में शामिल हैं। ऐसे में दृश्यम 3 की कमाई की रफ्तार पर असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें: Environmental Conservation : दस साल से हरियाली की मुहिम, मुंगेली की संस्था को राज्यस्तर पर मिला सम्मान
फिलहाल फिल्म का अगला लक्ष्य 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करना है। आने वाले दिनों का कलेक्शन तय करेगा कि फिल्म कितनी तेजी से इस मुकाम तक पहुंचती है।



