CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुंबई में ‘मराठी न बोलने’ पर दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल, नितेश राणे ने ठाकरे बंधुओं को दी चुनौती

मुंबई में ‘मराठी न बोलने’ पर दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल, नितेश राणे ने ठाकरे बंधुओं को दी चुनौती

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 जुलाई। महाराष्ट्र में हिंदी-मराठी भाषा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मराठी न बोलने को लेकर लोगों की पिटाई का भी मामला समय-समय पर आता रहता है।

मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्ती एक दुकानदार द्वारा मराठी भाषा में बुलवाने की कोशिश की गई और जब उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया तो उसकी पिटाई कर दी गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले पर राजनीति भी तेज हो गई है।

नितेश राणे ने कहा, जो दोषी हैं उन्हें सजा मिलेगी। जिन्होंने हिंदुओं के ऊपर हाथ उठाया है उनके ख़िलाफ़ हमारी सरकार काम करेगी और उन्हें सजा दिलवाएगी।

उन्होंने ठाकरे ब्रदर्स पर हमला करते हुए कहा कि उनके लोगों ने भाषा के नाम पर गरीब हिंदुओं पर हमला किया है। उन्होंने ठाकरे भाइयों को चुनौती देते हुए कहा कि वे मुसलमानों से मराठी में अजान पढ़ने को कहकर दिखाएं।

इस तरीके की हिम्मत अगर इनको दिखानी है तो इन्हें फिर नल बाजार, भिंडी बाजार, मोहम्मद अली रोड, बम्बोरा में जाकर दिखाने की ज़रूरत है। वहां पर तो कोई मराठी में बात करता नहीं है। वहां तो उर्दू के नीचे कोई बात नहीं करता है।

उन्होंने कहा, मुमरा में जाकर कोई बोलता नहीं है कि आप यहां पर सिर्फ मराठी ही बात करो। मुमरा भी हमारे महाराष्ट्र में ही है, वो क्या पाकिस्तान में है?

न कोई जावेद अख्तर को बोलता है कि स्टेज पर आकर मराठी में शायरी पढ़ें। तब तो सब चुप बैठे रहते हैं। तो फिर हिंदुओं को क्यों टारगेट किया जा रहा है? गरीब हिंदुओं को क्यों मार पीटा जा रहा है और इन लोगों को क्यों बाहर छोड़ा जा रहा है?

नितेश ने कहा, महाराष्ट्र के लोगों को पसंद नहीं आया है कि जिस तरह से इन लोगों ने हिंदू लोगों पर हाथ उठाया है। सब इसके ख़िलाफ़ ही बात कर रहे हैं।

मराठी समाज भी ऐसे लोगों के खिलाफ है. ये लोग हिंदू राष्ट्र को तोड़ने का काम कर रहे हैं। ये लोग गजवा ए हिंद, पीएसआई और जो कोई भी दहशतगर्दी के संगठन हैं, जिनको हमारे देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाना है।

ये लोग इन लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग खुद को मराठी के ‘टॉर्च बेयरर्स’ बताते हैं, वे हिंदू राष्ट्र को तोड़ने का काम कर रहे हैं।

ये सरकार हिंदुओं ने बनाई है, हिंदुत्व विचार की सरकार है, इसलिए इस तरह की कोई भी अगर कोई हिम्मत करेगा तो हमारी सरकार भी तीसरी आंख खोलेगी।

आपको बता दें कि मराठी न बोलने पर दुकानदार की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद कई व्यापारी संगठनों ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया है। गुरुवार को मीरा रोड व्यापारी संघ द्वारा मीरा रोड में दुकानों को इसके विरोध में बंद रखा गया।

Constable Recruitment Exam Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा 14 सितंबर को, प्रवेश पत्र जारी
Plastic bottle policy stalls liquor supply : 500 करोड़ का नुकसान
I Love Mahadev Controversy: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दी सख्त प्रतिक्रिया
अस्पताल से पिता के शव को घर ले जाने के दौरान सड़क हादसे में बेटे समेत तीन की मौत, घायल मां अस्पताल भेजी गई, एंबुलेंस को डंपर की ठोकर
Child Death : मासूम की मौत के बाद नहीं थमा पिता का शक, ढाई महीने बाद कब्र से निकाला गया शव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

बुजुर्ग को एंबुलेंस नहीं मिली, ठेले पर लेकर पहुंचे अस्पताल, थार की टक्कर बाद चालक फरार

11/05/2025
देश-दुनिया

Aligarh Meat Counter Controversy : अलीगढ़ रिसेप्शन में मीट काउंटर पर विवाद, ‘बीफ कोरमा’ स्टिकर ने बढ़ाया तनाव – हॉल में अफरा-तफरी

01/12/2025
अपराधघटना दुर्घटनाट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

9 महीने का बच्चा घर से किडनैप, भाई तुतलाते हुए बोला-“मां, कोई भय्यू को ले गई” CCTV फुटेज से महिला की पहचान, गिरफ्तार

17/04/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

अंबिकापुर में बिजली विभाग की खौफनाक लापरवाही! लटकते तार से उलझकर शख्स की मौत, CCTV फुटेज ने खोली पोल

13/07/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?