सीजी भास्कर, 08 जून। भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक रविवार को खंडेलवाल भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय, अनुशासित और सशक्त बनाने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शशि भगत ने की। (BJP Vaishali Nagar)
कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं जिला प्रभारी रामजी भारती एवं जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन हैं। आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। साथ ही संगठन की नीतियों एवं योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। (BJP Vaishali Nagar)

बैठक में जिला उपाध्यक्ष चन्ना केशवलु, त्रिलोचन सिंह, पूनम शुक्ला, पारस जंघेल, स्वीटी कौशिक, दिव्यारत्न भसीन, मनोज तिवारी, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय शुक्ला, महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव तथा सह सोशल मीडिया प्रभारी पी किशोर कुमार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, बूथ प्रबंधन तथा आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।



