CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG खबर : चिकन राइस विवाद में छत से धक्का देकर मार डाला, राजमिस्त्री ने की दोस्त की हत्या फिर करता रहा पुलिस को गुमराह

CG खबर : चिकन राइस विवाद में छत से धक्का देकर मार डाला, राजमिस्त्री ने की दोस्त की हत्या फिर करता रहा पुलिस को गुमराह

By Newsdesk Admin
01/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 01 जनवरी। 30-31 दिसंबर की देर रात एक राजमिस्त्री ने अपने दोस्त चौकीदार को निर्माणाधीन कॉम्लेक्स की छत से धक्का देकर मार डाला। आरोपी ने पुलिस को पहले बताया कि ड्रिंक बाद चिकन राइस लाने की बात पर विवाद हुआ। उसके बाद बयान बदल कहने लगा कि मैंने उसे चोरी करने से मना किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी इसलिए नीचे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिला अंतर्गत सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

सिविल लाईन थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि ग्राम काठाकोनी निवासी सुरेश सूर्यवंशी (35 वर्ष) शुभम निगम के निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स में चौकीदार था। वो अकेले रह कर निर्माण सामग्री की देख-रेख करता था। मंगलवार को लोगों ने कॉम्प्लेक्स के नीचे पोर्च में पानी के बीच उसका शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। आशंका थी कि युवक शराब के नशे में पोर्च में गिर गया होगा। जिसके चलते उसके शरीर पर चोटें आई है। पुलिस ने उसके परिजन को सूचना दी और शव का पोस्टमॉर्टम कराया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने दो लोगों के बीच विवाद की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। जांच में पता चला कि अजीत टोप्पो भी उसके साथ रहता है। वो मूलतः सारंगढ़ इलाके का रहने वाला है और राजमिस्त्री का काम करता है। उसने पहले पुलिस को गुमराह किया, जिसके बाद उसने बताया कि, रात में शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई थी। इसी दौरान उसने धक्का दिया, तो वो नीचे गिर गया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह बात भी सामने आई है कि चौकीदार निर्माणाधीन कॉम्पलेक्स का सामान चोरी कर बेचता था। जिस पर राजमिस्त्री अजीत उसे मना करता था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। तब शुभम ने उसके साथ मारपीट की। इसी दौरान उसने धक्का दिया तो वो नीचे पोर्च में गिर गया।

IPS Dangi Case : डांगी केस में हाईकोर्ट सख्त, शासन को 7 दिन में जवाब देने का आखिरी मौका
FIR Bribery Case: धमधा में किसानों से डेयरी लोन ठगी और पुलिस रिश्वत का चौंकाने वाला मामला
Raipur woman murder : शक बना हत्या की वजह, 48 घंटे में आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
दुर्ग में 2027 जनगणना की तैयारी तेज : 3850 कर्मी संभालेंगे जिम्मेदारी
Seva Setu : अब एक ही जगह मिल रहीं कई सरकारी सेवाएं, सेवा सेतु से लोगों की बढ़ी सहूलियत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chain Snatching
Chain Snatching : शौक पूरे करने इंजीनियरिंग छात्र बने चेन स्नैचर, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना

इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे युवक-युवती पर भिलाई…

Raipur Traffic Hackathon
Raipur Traffic Hackathon : रायपुर की ट्रैफिक सुधारने के लिए मिले 457 सुझाव, 27 सितंबर को होगा बड़ा फैसला

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए आयोजित…

BSP Accident
BSP Accident : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस में पुशर कार की चपेट में आने से ठेका श्रमिक की मौत

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक-6 में…

Suryakant Tiwari
Suryakant Tiwari : कोल लेवी घोटाला, सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान को आयकर विभाग ने किया सील, ढोल बजाकर कराई मुनादी

कोल लेवी घोटाले में आयकर विभाग ने बड़ी…

मोबाइल स्क्रीनगार्ड पर नया नियम, 1 अप्रैल 2027 से BIS रजिस्ट्रेशन जरूरी

सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड्स की क्वालिटी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?