CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Fisherman Missing : शिवनाथ नदी में लापता मछुआरे का 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने विशेष गोताखोर टीम की उठाई मांग

Bilaspur Fisherman Missing : शिवनाथ नदी में लापता मछुआरे का 9 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, परिजनों ने विशेष गोताखोर टीम की उठाई मांग

By Newsdesk Admin
01/08/2026
Share
Bilaspur Fisherman Missing
Bilaspur Fisherman Missing

सीजी भास्कर, 1 अगस्त :  बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने के दौरान तेज बहाव में लापता (Bilaspur Fisherman Missing) हुए युवक का नौ दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। एसडीआरएफ और तीन जिलों की पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है, लेकिन अब तक सफलता हाथ नहीं लगी। परिजनों ने प्रशासन से स्कूबा उपकरणों से लैस विशेष गोताखोर टीम भेजने की मांग की है।

Contents
  • तेज बहाव में बह गया सुखदेव केवट Bilaspur Fisherman Missing
  • तीन जिलों की पुलिस और SDRF चला रही सर्च अभियान
  • परिजनों ने स्कूबा गोताखोर टीम भेजने की मांग की Bilaspur Fisherman Missing
  • प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी घटना

Bilaspur Fisherman Missing

तेज बहाव में बह गया सुखदेव केवट Bilaspur Fisherman Missing

जानकारी के अनुसार, ग्राम जोंधरा निवासी 28 वर्षीय सुखदेव केवट 23 जुलाई को दोपहर में शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने गया था। मछली नहीं मिलने पर वह नदी पार कर बलौदाबाजार जिले के लवन क्षेत्र की ओर चला गया।

वापस लौटते समय नदी का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज धारा में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी थाना पुलिस और ग्रामीणों ने तलाश शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें : Mungeli Road Video : बदहाल सड़क के गड्ढे में बैठकर युवक ने किया स्नान, अनोखे विरोध का वीडियो वायरल, व्यवस्था पर उठे सवाल

तीन जिलों की पुलिस और SDRF चला रही सर्च अभियान

घटना तीन जिलों की सीमा से लगे इलाके में होने के कारण बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और बलौदाबाजार जिले की पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीमें भी लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

इसके बावजूद नौ दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी पढ़ें : Gariaband School Video : स्कूल कार्यालय में कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल, दो शिक्षकों पर उठे सवाल, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

परिजनों ने स्कूबा गोताखोर टीम भेजने की मांग की Bilaspur Fisherman Missing

परिजनों का कहना है कि जिस स्थान पर युवक बहा था, वहां नदी काफी गहरी है और पानी का बहाव भी तेज है। ऐसे में सामान्य संसाधनों से तलाश करना बेहद कठिन साबित हो रहा है।

उन्होंने जिला प्रशासन से आधुनिक उपकरणों और स्कूबा गोताखोर टीम की मदद से खोज अभियान तेज करने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द युवक का पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें : Kulgam Terror Attack : कुलगाम आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिजनों को 20-20 लाख की सहायता, सीएम साय की बड़ी घोषणा

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई पूरी घटना

घटना के प्रत्यक्षदर्शी ललित केवट ने बताया कि तीन युवक नदी पार कर मछली पकड़ने गए थे। लौटते समय सुखदेव का संतुलन (Bilaspur Fisherman Missing) बिगड़ गया और वह गहरे पानी में समा गया। काफी कोशिशों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

वहीं युवक के भाई हरिकिशन केवट ने कहा कि पूरा परिवार पिछले नौ दिनों से किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रहा है। उन्होंने प्रशासन से विशेष गोताखोर टीम भेजकर सर्च ऑपरेशन तेज करने की अपील की है।

खबरें और भी हैं : Takhatpur Road Accident : जन्मदिन पार्टी से लौट रही ‘सीएमओ’ लिखी कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो महिलाओं की मौत, चालक फरार

Sukshasan Tihar : निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री ने खुद संभाली ईंट, श्रमिकों के बीच दिखा अलग अंदाज
महादेव बेटिंग ऐप केस: जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ईडी की रेड, मिले डिजिटल सबूत..
रायपुर: पुरानी रंजिश में 17 साल के नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार
Agriculture Department Action : खाद-बीज कारोबार पर शिकंजा, कृषि केन्द्रों को कारण बताओ नोटिस जारी
शक्ति केन्द्र संयोजक स्व. आनंद के परिजनों से विधायक रिकेश ने की मुलाकात, बिटिया खुशबू को सौंपा नियुक्ति पत्र, अधूरे मकान का काम भी करवाया शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?