CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » हाथ में पुष्प माला ले ढोल नगाड़ों के साथ महिला पहुंच गई थाना, पुलिस अमला हो गया चौकन्ना, सभी हैरान परेशान हो देखने लगे कि आखिर हुआ क्या….रूम में घूसते ही टीआई हाथ जोड़ खड़े हो गए…फिर…….

हाथ में पुष्प माला ले ढोल नगाड़ों के साथ महिला पहुंच गई थाना, पुलिस अमला हो गया चौकन्ना, सभी हैरान परेशान हो देखने लगे कि आखिर हुआ क्या….रूम में घूसते ही टीआई हाथ जोड़ खड़े हो गए…फिर…….

By Newsdesk Admin
04/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 जनवरी। कल पुलिस शाम शहर के एक थाने के बाहर अचानक ढोल नगाड़ों की तेज आवाज सुन मौजूद पुलिस कर्मी चौकन्ना हो गए, तभी एक महिला हाथ में फूलों की माला ले आगे बढ़ी और सीधे टीआई कक्ष में अंदर चली गई। टीआई भी महिला को देख हाथ जोड़ खड़े हो गए। यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के इंदौर अंतर्गत खजराना थाने का है। अपनी चोरी हुई बाइक मिलने की खुशी में एक महिला ढोल-नगाड़ों के साथ थाने पहुंची। महिला के हाथ में मिठाई और पुष्पमाला थी और उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था। इस घटना ने न केवल पुलिस के प्रयासों की सराहना की, बल्कि यह भी दिखाया कि जनता के दिलों में पुलिस के लिए आदर कैसे बढ़ता है।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2024 को इंदौर के राजीव नगर बड़ला निवासी परवीन के बेटे की सीडी डीलक्स टू-व्हीलर बाइक चोरी हो गई। परवीन ने तुरंत खजराना थाने में एफआईआर दर्ज कराई और लगातार थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव से बाइक की बरामदगी के लिए गुहार लगाती रहीं। थाना प्रभारी और उनकी टीम ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तेजी से जांच शुरू की। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर सिहोर की एक वाहन चोर गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस गैंग के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद की गई। चोरी हुई बाइक वापस मिलने की सूचना मिलते ही परवीन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तय किया कि वह पुलिस की मेहनत और उनके काम के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए कुछ खास करेंगी। नतीजतन कल शाम परवीन ढोल-नगाड़ों के साथ खजराना थाने पहुंचीं, उनके साथ मिठाई और पुष्पमाला भी थी। थाने में अचानक ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनकर पूरा स्टाफ सतर्क हो गया। परवीन ने टीआई मनोज सिंह सेंधव को पुष्पमाला पहना कर और मिठाई खिलाकर उनकी टीम को धन्यवाद दिया।

परवीन ने कहा कि मैं एक गरीब और बेसहारा महिला हूं, मेरे बेटे के लिए यह गाड़ी बहुत महत्वपूर्ण थी। इसे खरीदने के लिए मैंने पाई-पाई जोड़ी थी। खजराना पुलिस ने मेरी गाड़ी वापस दिलाकर मेरा सपना पूरा किया है। मैं तहेदिल से थाना प्रभारी और उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करती हूं।

थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने कहा कि हमारा काम लोगों की मदद और सुरक्षा करना है लेकिन जब जनता इस तरह से हमें सम्मान देती है तो यह हमारे लिए गर्व का पल होता है। यह न केवल हमारी मेहनत का प्रमाण है बल्कि टीम को और बेहतर काम करने की प्रेरणा भी देता है। इस तरह का नजारा पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग को और मजबूत करता है।

गौरतलब हो कि परवीन की इस पहल ने न केवल पुलिस के काम की सराहना की बल्कि समाज में यह संदेश भी दिया कि पुलिस के प्रति आदर और विश्वास बनाए रखना जरूरी है। इस घटना ने यह साबित किया कि जब पुलिस और जनता मिलकर काम करती हैं, तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है।

नहीं रुकेगा होली का जश्न… गजवा-ए-हिंद है दरभंगा की मेयर, बीजेपी विधायक बचौल के बोल
Police Suicide : पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक ने फांसी लगा दी जान, उत्पीड़न की आशंका
Bilaspur illegal coal depot action : 1500 टन कोयला जब्त, डिपो सील
बिहार केवल एक राज्य नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
बहजोई में चला ‘मामा का बुलडोजर’: NH पर बनी दुकानें और मंदिर हटाए गए, मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?