सीजी भास्कर, 08 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (IFS) के पांच प्रशिक्षु अधिकारियों की क्षेत्रीय प्रशिक्षण के लिए नई पदस्थापना की है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रदेश के अलग-अलग वन मंडलों में उप वनमंडलाधिकारी (एसडीओ फॉरेस्ट) के पद पर अस्थायी रूप से तैनात किया गया है। (Chhattisgarh IFS Transfer 2026)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh IFS Transfer : छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, संजीता गुप्ता को मिली नई जिम्मेदारी

पांच प्रशिक्षु अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी : Chhattisgarh IFS Transfer 2026
आदेश के मुताबिक, कुनाल मिश्रा को अंबिकापुर (सरगुजा), मृगजा जालिंदर यादव को कटघोरा, परख सारडा को सुकमा, प्रीति यादव को उत्तर नारायणपुर उप वनमंडल (वन मंडल नारायणपुर) और यशस्वी मौर्या को राजनांदगांव वन मंडल में उप वनमंडलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें :IFS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों की फेरबदल सूची जारी, 4 अधिकारियों के तबादले पर लगी मुहर
IFS अधिकारियों की क्षेत्रीय प्रशिक्षण के लिए पोस्टिंग
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह व्यवस्था प्रशिक्षण अवधि पूरी होने तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान संबंधित वन मंडलों में पहले से पदस्थ राज्य वन सेवा के उप वनमंडलाधिकारी विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें पुनः उनके मूल पदस्थापन स्थल पर भेज दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें :IFS Officers Transferred : छत्तीसगढ़ में 35 IFS अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी



