CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Excise Sub Inspector Suspended : शराब दुकानों की जांच में लापरवाही, दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

Excise Sub Inspector Suspended : शराब दुकानों की जांच में लापरवाही, दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Excise Sub Inspector Suspended : शराब दुकानों की जांच में लापरवाही, दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
Excise Sub Inspector Suspended : शराब दुकानों की जांच में लापरवाही, दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

सीजी भास्कर, 06 अगस्त : छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों के संचालन और निगरानी में लापरवाही बरतने (Excise Sub Inspector Suspended) पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल की जांच रिपोर्ट के बाद दो आबकारी उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, एक सहायक जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Contents
  • जांच में मिली अनियमितता, विभाग ने की कार्रवाई
    • एडीओ के खिलाफ भी होगी विभागीय कार्रवाई
    • शराब दुकानों की निगरानी को लेकर सख्त हुआ विभाग

यह भी पढ़ें : Asian Netball Championship 2026 : भारतीय टीम में छत्तीसगढ़ की सोनम शर्मा, हांगकांग में दिखाएंगी दम

जांच में मिली अनियमितता, विभाग ने की कार्रवाई

आबकारी विभाग के अनुसार, उड़नदस्ता दल द्वारा प्रदेश के अलग-अलग शराब दुकानों का निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बिक्री और दुकानों के संचालन में नियमों की अनदेखी सामने आई। इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा निरीक्षण और नियंत्रण में लापरवाही बरतने की बात भी सामने आई।

जांच रिपोर्ट के आधार पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम रोहासी स्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक पी. माधव राव और बालोद जिले के गुरूर क्षेत्र में पदस्थ आबकारी उप निरीक्षक आशाराम शाक्य को निलंबित किया गया है। (Excise Sub Inspector Suspended)

यह भी पढ़ें : Hera Pheri 3 Update : हेरा फेरी 3 पर बड़ा अपडेट, प्रियदर्शन के हटने के बाद अहमद खान ने तोड़ी चुप्पी

एडीओ के खिलाफ भी होगी विभागीय कार्रवाई

विभाग ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी निलोफर जैन के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उन पर पर्यवेक्षण में लापरवाही, कर्तव्य के प्रति उदासीनता और प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर रखने के आरोप लगाए गए हैं। विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिस पर अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में तीन दिन और बरसेंगे बादल, उत्तर के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शराब दुकानों की निगरानी को लेकर सख्त हुआ विभाग

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब दुकानों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी स्तर पर अनियमितता मिलने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विभाग की इस कार्रवाई के बाद आबकारी महकमे में हड़कंप की स्थिति है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में अन्य दुकानों और अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : Bemetara Shivnath River Body : शिवनाथ नदी में मिला युवक का शव

Gaudham Yojana Controversy: गौधाम योजना पर कांग्रेस का हमला, कहा—घोषणाएं ज्यादा, सड़कों पर अब भी भटक रहा पशुधन
Simplex Castings Bhilai Fraud : सिम्पलेक्स कास्टिंग्स में ₹65.68 लाख की बड़ी धोखाधड़ी, लेबर ठेकेदार ने डकारे मजदूरों के PF और टैक्स के पैसे, FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें 31 अगस्त से 15 सितंबर तक रहेंगी रद्द, 6 ट्रेनों के रूट बदले, यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें
Furniture Factory Accident : फर्नीचर फैक्ट्री के तारपीन तेल टैंकर में भीषण आग, एक मजदूर झुलसा, दूसरा अंदर फंसे होने की आशंका
Raigarh Murder Case : रायगढ़ में सनसनी, परिवार के 4 लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर बाड़ी में दफनाया, पड़ोसी बाप-बेटे पर शक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?