CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wild Mushroom : देशी मशरूम के स्वाद पर फिदा लोग, लेकिन इसे जुटाने में हर कदम पर मौत का खतरा

Wild Mushroom : देशी मशरूम के स्वाद पर फिदा लोग, लेकिन इसे जुटाने में हर कदम पर मौत का खतरा

By Newsdesk Admin
06/08/2026
Share
Wild Mushroom
Wild Mushroom

सीजी भास्कर, 06 अगस्त। बारिश की पहली अच्छी फुहार पड़ते ही धमतरी और आसपास के इलाकों के बाजारों में एक खास चीज की चर्चा शुरू (Wild Mushroom) हो जाती है। यह है देशी मशरूम, जिसे स्थानीय लोग फुटू के नाम से जानते हैं। जैसे ही इसकी आवक बढ़ती है, खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ती है। स्वाद के शौकीन लोग इसकी ऊंची कीमत की परवाह किए बिना इसे खरीदने पहुंच जाते हैं।

Contents
  • हजार से पंद्रह सौ रुपये किलो तक पहुंचती है कीमत
  • दीमक के टीलों पर उगता है देशी मशरूम Wild Mushroom
  • हर पल बना रहता है जहरीले सांपों का डर
  • बारिश के मौसम में बढ़ जाती है मांग Wild Mushroom

लेकिन इस स्वादिष्ट व्यंजन के बाजार तक पहुंचने की कहानी बेहद जोखिम भरी है। वनांचल के ग्रामीण घने जंगलों में अपनी जान दांव पर लगाकर इसे तलाशते हैं। हर बार मशरूम निकालने के दौरान जहरीले सांपों का खतरा उनके साथ चलता है, फिर भी आजीविका और परंपरा के कारण वे यह जोखिम उठाने से पीछे नहीं हटते।

यह भी पढ़ें : Investiture Ceremony : विद्यार्थी परिषद की नई टीम ने ली जिम्मेदारी, शपथ ग्रहण समारोह में गूंजा नेतृत्व और अनुशासन का संदेश

Wild Mushroom
Wild Mushroom

हजार से पंद्रह सौ रुपये किलो तक पहुंचती है कीमत

धमतरी के बाजारों में इन दिनों देशी मशरूम की अच्छी आवक हो रही है। इसकी कीमत करीब 1000 से 1500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रही है। स्थानीय बाजारों में इसे छत्तीसगढ़ी शैली में छोटी छोटी झूड़ियों में बांधकर बेचा जाता है। एक झूड़ी की कीमत लगभग 100 से 150 रुपये तक रहती है, जिसे लोग हाथों हाथ खरीद लेते हैं।

दीमक के टीलों पर उगता है देशी मशरूम Wild Mushroom

ग्रामीणों के अनुसार यह देशी मशरूम जंगलों में दीमक के टीलों पर प्राकृतिक रूप से उगता है। इसी कारण इसे तलाशने के लिए घने जंगलों में जाना पड़ता है। बारिश के मौसम में यह सीमित समय के लिए ही उपलब्ध होता है, जिससे इसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं।

यह भी पढ़ें : MNREGA Payment Update  : मनरेगा श्रमिकों के खातों में पहुंचेगी लंबित मजदूरी राशि, भुगतान जारी

हर पल बना रहता है जहरीले सांपों का डर

बारिश के दौरान दीमक खाने के लिए कई बार जहरीले सांप भी उन्हीं टीलों में घुस जाते हैं, जहां मशरूम निकलता है। ऐसे में मशरूम निकालते समय सांप के काटने का खतरा हमेशा बना रहता है। इसके बावजूद ग्रामीण सावधानी के साथ मशरूम एकत्र कर बाजार तक पहुंचाते हैं।

बारिश के मौसम में बढ़ जाती है मांग Wild Mushroom

देशी मशरूम का स्वाद पसंद करने वाले लोग हर साल मानसून का इंतजार करते हैं। बाजार में इसकी आवक शुरू (Wild Mushroom) होते ही खरीदार बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। सीमित उपलब्धता और बेहतरीन स्वाद के कारण यह बारिश के मौसम का सबसे पसंदीदा पारंपरिक खाद्य पदार्थ माना जाता है।

खबरें और भी हैं : Mahua Success Story : महुआ ने बदली महिलाओं की जिंदगी, वन धन योजना से बनीं आत्मनिर्भर

रिपोर्टर : रिजवान मेमन

Delhi Gymkhana Club Case : जिमखाना क्लब मामले में केंद्र का जवाब
DMF Road Development  :  डीएमएफ से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान
Atal Bihari Vajpayee University MoU : अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की बड़ी उपलब्धि: 57 एमओयू और 5 शोधपीठ स्थापित, 100 करोड़ के विकास कार्य जारी
Amit Shah : हर जिले में पहुंचेगी डायल सेवा, बस्तर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, सुरक्षा और विकास पर रहेगा फोकस
Summer camp for students : स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर और DEO को जारी किए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Ganesh Festival Action
Police Ganesh Festival Action : गणेश उत्सव में राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में 127 गिरफ्तार

Police Ganesh Festival Action :गणेश उत्सव और अन्य…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार के लिए अहम रहेगा अगला हफ्ता, कच्चे तेल की कीमत और विदेशी निवेश समेत इन संकेतों पर नजर

Indian Stock Market :अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 18…

Balod Minor Girls Rape Case
Balod Minor Girls Rape Case : 50-50 रुपये का लालच देकर दो नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Balod Minor Girls Rape Case : पुलिस ने…

Balod Nirmala
Balod Nirmala School Inspection : बालोद के निर्मला स्कूल में DEO का औचक निरीक्षण, गाइडलाइन के उल्लंघन पर प्रबंधन को नोटिस

Balod Nirmala School Inspection : DEO ने स्पष्ट…

Korba Double Suicide Case
Korba Double Suicide Case : कोरबा में युवक-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Korba Double Suicide Case :दोनों ने गांव के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?