CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » August Holiday Calendar 2026  : अगस्त में छुट्टियों की बहार, जानिए स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय कब-कब रहेंगे बंद

August Holiday Calendar 2026  : अगस्त में छुट्टियों की बहार, जानिए स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय कब-कब रहेंगे बंद

By Newsdesk Admin
07/08/2026
Share
August Holiday Calendar 2026  : अगस्त में छुट्टियों की बहार, जानिए स्कूल, बैंक और सरकारी कार्यालय कब-कब रहेंगे बंद
August Holiday Calendar 2026

सीजी भास्कर, 07 अगस्त 2026 : अगस्त का महीना त्योहारों और छुट्टियों (August Holiday Calendar 2026) की सौगात लेकर आया है। इस महीने स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और बैंकों में कई दिनों तक अवकाश रहेगा। हरेली, स्वतंत्रता दिवस, ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन जैसे प्रमुख पर्वों के चलते विद्यार्थियों, कर्मचारियों और बैंक ग्राहकों को पहले से अपनी योजना बनाने की सलाह दी गई है।

अगस्त में इन दिनों बंद रहेंगे स्कूल

छत्तीसगढ़ में अगस्त 2026 के दौरान इन प्रमुख अवसरों पर स्कूलों में अवकाश (August Holiday Calendar 2026)  रहेगा

  • 12 अगस्त – हरेली
  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 26 अगस्त – ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी)
  • 28 अगस्त – रक्षाबंधन

इन चार प्रमुख त्योहारों के कारण विद्यार्थियों को स्कूलों से छुट्टी मिलेगी।

सरकारी कार्यालयों में कब रहेगा अवकाश

राज्य सरकार की अवकाश सूची के अनुसार अगस्त में इन तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा—

  • 9 अगस्त – विश्व आदिवासी दिवस
  • 12 अगस्त – हरेली
  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 26 अगस्त – ईद-ए-मिलाद
  • 28 अगस्त – रक्षाबंधन

इन दिनों अधिकांश सरकारी कार्यालय (August Holiday Calendar 2026)  बंद रहेंगे।

अगस्त में बैंक कब-कब रहेंगे बंद

बैंक से जुड़े जरूरी काम करने वालों के लिए भी छुट्टियों की जानकारी जरूरी है। अगस्त 2026 में बैंक इन दिनों बंद रहेंगे—

  • 8 अगस्त (दूसरा शनिवार)
  • 9 अगस्त (रविवार)
  • 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस)
  • 16 अगस्त (रविवार)
  • 22 अगस्त (चौथा शनिवार)
  • 23 अगस्त (रविवार)
  • 25 अगस्त (ईद-ए-मिलाद) (कुछ राज्यों में लागू अवकाश)
  • 30 अगस्त (रविवार)

बैंक अवकाश (August Holiday Calendar 2026)  अलग-अलग राज्यों में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सूची के अनुसार बदल सकते हैं। इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय शाखा की छुट्टियों की जानकारी अवश्य जांच लें।

2026 में कुल 107 दिनों का अवकाश

राज्य सरकार के वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार कर्मचारियों को कुल 107 दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। इनमें 18 सार्वजनिक अवकाश, 28 सामान्य अवकाश तथा 61 ऐच्छिक (ऑप्शनल) अवकाश शामिल हैं।

कुछ प्रमुख त्योहारों पर नहीं मिलेगा अतिरिक्त अवकाश

इस वर्ष महाशिवरात्रि और दीपावली रविवार को पड़ने के कारण इन अवसरों पर अलग से अतिरिक्त सरकारी अवकाश नहीं मिलेगा।

अगस्त से दिसंबर तक प्रमुख पर्व

  • 17 अगस्त – नाग पंचमी
  • 28 अगस्त – रक्षाबंधन
  • 4 सितंबर – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
  • 14 सितंबर – गणेश चतुर्थी एवं हरतालिका तीज
  • 25 सितंबर – अनंत चतुर्दशी
  • 11 अक्टूबर – शारदीय नवरात्र प्रारंभ
  • 19 अक्टूबर – दुर्गा महानवमी
  • 20 अक्टूबर – दशहरा
  • 29 अक्टूबर – करवा चौथ
  • 6 नवंबर – धनतेरस
  • 8 नवंबर – नरक चतुर्दशी
  • 9 नवंबर – दीपावली
  • 10 नवंबर – गोवर्धन पूजा
  • 11 नवंबर – भाई दूज
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस

जरूरी काम पहले ही निपटा लें

अगस्त में लगातार त्योहारों और बैंक अवकाश के कारण कई दिनों तक बैंकिंग सेवाएं और सरकारी कार्यालयों का काम प्रभावित हो सकता है। इसलिए बैंक, स्कूल या सरकारी कार्यालय से जुड़े जरूरी कार्यों की योजना छुट्टियों की सूची देखकर पहले से बना लेना बेहतर रहेगा।

CG BrEaKiNg 🟦 इस सत्र से छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाएं साल में तीन बार होंगी
भिलाई टाउनशिप में फायरिंग करने वाले आरोपियों के कब्जों पर चला बुलडोजर 🛑 सौ से अधिक बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
वैशाली नगर में “तिरंगा रैली” की धूम, हजारों बाईक सवार पहुंचे, सिने अभिनेत्री भाग्यश्री पर जगह-जगह हुई फूलों की बरसात, MLA रिकेश सेन ने हर घर तिरंगा लहराने की अपील
Vaishali Nagar News : सैकड़ों मितानिन बहनों ने MLA रिकेश को बांधी राखी, उपहार पाकर खिले चेहरे, कहा- “भगवान ऐसे विधायक भाई का साथ हमेशा बनाए रखें”
Durg BrEaKiNg News : दुर्ग जिले में बाढ़ में फंसे 4 बच्चों समेत 12 लोगों का SDRF की टीम ने किया रेस्क्यू, देखिए विडियो रात भर होते रहे प्रयास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Double Murder
Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह

लैलूंगा थाना क्षेत्र में मां और उसकी 10…

Health Alert
Health Alert : मलेरिया का बढ़ता कहर, एक और महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में बढ़ी चिंता

जिले में मलेरिया का असर लगातार गंभीर होता…

Murder Case
Murder Case : पति की मौत के पीछे निकली चौंकाने वाली वजह, पुलिस जांच में पत्नी ने खोला पूरी रात का राज

अभनपुर क्षेत्र में एक चौकीदार का शव मिलने…

Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार
Ambedkar Post Case : आंबेडकर पर आपत्तिजनक Instagram पोस्ट मामले में FIR रद्द करने से इन्कार

डॉ. भीमराव आंबेडकर (Ambedkar Post Case) के खिलाफ…

Chhattisgarh Conversion Rules 2026 : धर्मांतरण के नियम सख्त, 10 साल जेल, 5 लाख जुर्माना
Chhattisgarh Conversion Rules 2026 : धर्मांतरण के नियम सख्त, 10 साल जेल, 5 लाख जुर्माना

छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन (Chhattisgarh Conversion Rules 2026)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?