CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छात्राओं को छोड़ने जा रही पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार को ठोकर, पति और ननद के साथ जा रही महिला की मौत-दो घायल

छात्राओं को छोड़ने जा रही पुलिस की गाड़ी से बाइक सवार को ठोकर, पति और ननद के साथ जा रही महिला की मौत-दो घायल

By Newsdesk Admin
12/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। पुलिस की गाड़ी की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई है। महिला अपने पति और ननद के साथ बाइक पर बैठकर घर जा रही थी। इसी दौरान छात्राओं को छोड़ने जा रही पुलिस की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी दी। यह दुर्घटना यूपी के कन्नौज में पुलिस लाइन से एनसीसी की छात्राओं सहित अन्य स्कूली छात्राओं को लेकर आ रही पुलिस की गाड़ी से हुई जिसमें अनियंत्रित होकर एक बाइक से वाहन टकरा गई। बाइक पर सवार एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद पुलिस की गाड़ी पेट्रोल पंप की एक दीवार से टकरा गई।

आपको बता दें कि 26 जनवरी को लेकर कन्नौज पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। कार्यक्रम में स्कूली और NCC की छात्राओं की भागीदारी रहेगी। यह सभी छात्राएं पुलिस लाइन परिसर में प्रैक्टिस के लिए आई थीं। कल दोपहर पुलिस की एक गाड़ी छात्राओं को प्रैक्टिस के बाद छोड़ने के लिए पुलिस लाइन मार्ग से कन्नौज की तरफ जा रही थी। वहीं कन्नौज सरायमीर क्षेत्र से बक्सा पूर्व निवासी मोहम्मद कासिम (50 वर्ष) अपनी पत्नी और बहन के साथ बाइक से घर जा रहे थे। कासिम की पत्नी फिरोज बेगम को पथरी की समस्या थी। जिला अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर लौट रहा था। इसी दौरान पुलिस लाइन मार्ग से आ रही पुलिस की गाड़ी ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक में सबसे पीछे बैठी मोहम्मद कासिम की पत्नी फिरोज बेगम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि कासिम की बहन तरन्नुम गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की गाड़ी बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पेट्रोल पंप के अंदर एक दीवार में जा घुसी। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय पुलिस की गाड़ी में करीब 20 से ज्यादा छात्राएं सवार थीं। पुलिस की गाड़ी पेट्रोल पंप की दीवार से टकराते ही गाड़ी के अंदर बैठी छात्राओं में चीख पुकार मच गई। सभी छात्राएं गाड़ी से उतरकर भागने लगी. वहीं, मौका मिलते ही पुलिस की गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया। वह एक बाइक पर बैठकर पुलिस लाइन की तरफ चला गया। वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवारों को राहगीरों ने उठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने मामले में आरोपी पुलिस वाले के खिलाफ जमकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

कन्नौज के सीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस की गाड़ी से एक बाइक सवार तीन लोगों की टक्कर हो गई है। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है की गाड़ी का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस मामले में परिजनों और लोगों का कहना है कि ड्राइवर नशा की हालत में था। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर का मेडिकल टेस्ट करवाया तो वह नार्मल निकला। पुलिस की कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. गाड़ी में बैठी सभी छात्राएं सुरक्षित हैं। किसी को कोई चोट नहीं आई है बाइक सवार एक महिला की मौत हुई वहीं 2 लोग घायल हैं।

Hindi MBBS college India : यहां खुलेगा देश का पहला ‘हिंदी माध्यम’ मेडिकल कॉलेज
OMG…..कार में लगी आग 🔥 दरवाजे लॉक, हादसे में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और उनकी 2 बेटियों की दर्दनाक मौत, पत्नी गंभीर
Mungeli Police Staff Shortage ने बढ़ाई चिंता, आधे पद खाली, कानून-व्यवस्था पर असर
बसपा चीफ मायावती ने दिल्ली में छोड़ा सरकारी बंगला, क्या है वजह? चर्चाएं तेज
हेलीकॉप्टर क्रैश में बड़ी कार्रवाई: चीफ एडवाइजर पंकज की सेवा समाप्त, एक्सपायर पार्ट्स नहीं बदलने पर 3 साल बाद गिरी गाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?