CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

By Newsdesk Admin
16/08/2026
Share
Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga

सीजी भास्कर, 16 अगस्त।  नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग ही नजारा देखने (Har Ghar Tiranga) को मिला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य रैली में हजारों स्कूली बच्चों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका कर्मचारियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा शहर गूंज उठा।

Contents
  • हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब Har Ghar Tiranga
  • अटल परिसर में हुआ वृक्षारोपण
  • जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा Har Ghar Tiranga

रैली में स्कूली बच्चों का उत्साह खास तौर पर देखने लायक रहा। अलग-अलग मार्गों से गुजरती रैली के दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगे का स्वागत किया और देशभक्ति के माहौल में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। यह आयोजन वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर किया गया।

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga

यह भी पढ़ें : Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा जनसैलाब Har Ghar Tiranga

नगर पालिका परिषद अहिवारा के आयोजन में रैली सुबह करीब 11 बजे वार्ड क्रमांक 8 स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल से शुरू हुई। तिरंगा हाथों में लिए विद्यार्थी और नागरिक देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े।

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए वार्ड क्रमांक 9 स्थित अटल परिसर पहुंची। बड़ी संख्या में बच्चों की मौजूदगी से रैली और भी आकर्षक नजर आई। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराया और देशभक्ति के नारे लगाए।

अटल परिसर में हुआ वृक्षारोपण

रैली के समापन के बाद अटल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों और नगर पालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधे रोपे और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आयोजकों ने कहा कि देशभक्ति के साथ प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का संदेश भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से रैली के बाद पौधरोपण कार्यक्रम को जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें : Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने लिया हिस्सा Har Ghar Tiranga

कार्यक्रम में आरआरएस के पूर्व बिसराराम यादव, नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा, सीएमओ प्रवीण गहलोत, स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य पन्नालाल साहू सहित उत्तम साहू, संजय शर्मा, पार्षद, एल्डरमेन और नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी रैली में हिस्सा (Har Ghar Tiranga) लिया। तिरंगा रैली और वृक्षारोपण के जरिए अहिवारा में देशप्रेम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

खबरें और भी हैं :  Singarpur Crime : दुकान में घुसकर धारदार हथियार से हमला, सिंगारपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शराब और दो बाइक जब्त की

रिपोर्टर : गोवर्धन प्रसाद ताम्रकार

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पति को नपुंसक बताना मानसिक क्रूरता, तलाक को दी गई मंजूरी
सुपेला हॉस्पिटल की मोर्चरी के फ्रीजर में मृतक की बॉडी पड़ गई काली, परिजनों का हंगामा, डॉक्टर ने कहा “प्वाइजन की आशंका”
Agriculture Input Center Notice : जांच में मिली अनियमितता, 5 कृषि केंद्र को कारण बताओ नोटिस
Raipur Police Anti-Drug Drive : राजधानी में पैदल पेट्रोलिंग से बदली तस्वीर, नशे और अराजकता पर सीधा प्रहार
होटल, हलफनामा और हसीनाएं… अमीरों से दोस्ती, फिर रेप की धमकी और करोड़ों की वसूली, ठगी की इनसाइड स्टोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vande Mataram Row 
Vande Mataram Row  : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी

चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने…

Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो…

Har Ghar Tiranga
Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश

नंदिनी अहिवारा में शुक्रवार को देशभक्ति का अलग…

Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा...
Jharkhand Student Protest  :  झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…

झारखंड में छात्रों के आंदोलन (Jharkhand Student Protest)…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सिंगारपुर में शराब का अवैध कारोबार पकड़ाया, तीन आरोपी गिरफ्तार, 32 पाव शराब और बाइक जब्त

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम सिंगारपुर में अवैध शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?