सीजी भास्कर, 16 अगस्त : डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed) जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है। मंदिर के रोपवे का संचालन मेंटेनेंस कार्य के चलते 13 से 18 अगस्त तक पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को माता के दरबार तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल करना होगा।
यह भी पढ़ें : CG Supervisor Recruitment 2026 : महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर पदों पर सीधी भर्ती को मिली मंजूरी
मेंटेनेंस के चलते बंद रहेगा रोपवे
मंदिर ट्रस्ट समिति के मुताबिक रोपवे का आवश्यक रखरखाव और मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसी वजह से कुछ दिनों के लिए इसका संचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है। रोपवे बंद रहने से पहाड़ पर स्थित मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं को सीढ़ियों के रास्ते दर्शन के लिए पहुंचना होगा।
श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है। प्रबंधन ने कहा है कि सीढ़ियों से मंदिर तक पहुंचते समय श्रद्धालु सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें। मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed) में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को रोपवे सेवा दोबारा शुरू होने तक सीढ़ियों के रास्ते का ही उपयोग करना होगा।
यह भी पढ़ें : Vande Mataram Row : वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, सोनिया गांधी से बोले माफी मांगिए; कहा जनता नहीं भूलेगी




