CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Youth killed in road rage : युवक को बोलेरो से कुचला, छह दिन बाद अस्पताल में मौत

Youth killed in road rage : युवक को बोलेरो से कुचला, छह दिन बाद अस्पताल में मौत

By Newsdesk Admin
14/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 14 जून। कोरबा में रास्ता देने को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। बोलेरो सवार युवकों ने कथित तौर पर एक युवक को वाहन से कुचल दिया, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक ने छह दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। (Youth killed in road rage)

Contents
  • रास्ता देने को लेकर हुआ था विवाद : Youth killed in road rage
  • साथी के साथ मारपीट और लूटपाट का आरोप
  • दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या और लूट के एंगल से जांच : Youth killed in road rage

रास्ता देने को लेकर हुआ था विवाद : Youth killed in road rage

मृतक की पहचान 24 वर्षीय चंद्रमणि रात्रे के रूप में हुई है, जो जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंतोरा का निवासी था। उसके पिता रामनारायण रात्रे यातायात पुलिस में एएसआई हैं। बताया जा रहा है कि 7 जून की रात चंद्रमणि अपने दोस्तों के साथ कार में सवार था, तभी बुधवारी बाइपास मार्ग पर बोलेरो सवार युवकों से रास्ता देने को लेकर कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर चंद्रमणि जैसे ही कार से नीचे उतरा, बोलेरो चालक ने तेज रफ्तार में वाहन उसकी ओर मोड़ दिया और उसे कुचल दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथी के साथ मारपीट और लूटपाट का आरोप

घटना के बाद आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। चंद्रमणि के दोस्त अरविंद राठौर और साहिल निर्मलकर ने बोलेरो का पीछा किया, लेकिन हमलावरों ने अरविंद को पकड़कर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उसके साथ मारपीट की।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने अरविंद से करीब एक लाख रुपए नकद, एक आईफोन, सोने की अंगूठी और सोने की चेन भी लूट ली। मारपीट के बाद उसे सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए।

दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या और लूट के एंगल से जांच : Youth killed in road rage

घटना में घायल चंद्रमणि को पहले निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए रायपुर ले जाया गया, जहां छह दिन बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है। मुख्य आरोपी कपिल कुमार सारथी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस हत्या, अपहरण और लूट के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Bastar Tourism : आंध्रप्रदेश से पहुंचे 40 छात्र-शिक्षक, चित्रकोट जलप्रपात को बताया नियाग्रा से भी खूबसूरत
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तीन अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता घोषित किया, देखें पूरी सूची और प्रक्रिया
Kawardha Bus Driver Beating : यात्री बस रोककर चालक से मारपीट और धमकी, बीच सड़क गुंडागर्दी का Video Viral
युवक को चाकू से 25-30 बार गोदा…मर्डर का LIVE-VIDEO:​​​​​​​धमतरी में खून लगे चाकू के साथ इंस्टाग्राम में डाली स्टोरी; लिखा-जेल में मेरा राज
20 साल बाद खूनी बदला, दो सगे भाइयों ने किसान की हत्या कर इंस्टाग्राम पर दी धमकी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Farmer Death 
Bilaspur Farmer Death : बाड़ी में मिला शादीशुदा किसान का शव

Bilaspur Farmer Death :परिजनों के आरोपों के आधार पर…

Mungeli Fraud Case
Mungeli Fraud Case : धोखाधड़ी के आरोपी पर पुलिस मेहरबान? जमानत खारिज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

Mungeli Fraud Case : शिकायतकर्ता आरोपी की तत्काल…

Dongargarh Murder Case 
Dongargarh Murder Case : पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, बीच-बचाव करने आए दोस्त पर भी हमला

Dongargarh Murder Case :घटना की सूचना मिलते ही…

Cyber Fraud Network
Cyber Fraud Network :1242 म्यूल अकाउंट का खुलासा; 122 गिरफ्तार, बैंक अफसर भी जांच के घेरे में

Cyber Fraud Network :पूरे मनी ट्रेल की जांच…

Kanker Girl Death
Kanker Girl Death : युवती की संदिग्ध मौत, बाथरूम में मिला शव

Kanker Girl Death :मौत के कारणों का पता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?