सीजी भास्कर, 16 अगस्त। चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला (Vande Mataram Row) बोला। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रगीत के गायन को लेकर उठे विवाद का जिक्र करते हुए शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् का अपमान किया है। उन्होंने कांग्रेस से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।
शाह ने कहा कि आजादी के आंदोलन में वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ हजारों लोगों ने बलिदान दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के चलते इस गीत को भुला दिया। चित्तौड़गढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शाह ने इस मुद्दे को लेकर सोनिया गांधी पर भी सीधा निशाना साधा।
वंदे मातरम् विवाद पर शाह का कांग्रेस पर वार Vande Mataram Row
अमित शाह ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम् का गायन उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। उन्होंने कहा कि आजादी के 80 साल बाद राष्ट्रीय गीत को इस तरह सम्मान मिलना देश के करोड़ों लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।
इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम का जिक्र करते हुए पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए। शाह का आरोप है कि वंदे मातरम् के गायन के दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर इशारा करते हुए इसे रोकने को कहा।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Alert : 19 अगस्त तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
सोनिया गांधी से मांगी माफी
शाह ने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि देश की 140 करोड़ जनता इस घटना को देख रही है। उन्होंने कांग्रेस से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना और देश की जनता से माफी मांगने की अपील की।
गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् का गायन अधूरा छोड़ने की कोशिश करना देश की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस मामले में सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा के आरोप, कांग्रेस ने किया खंडन
वंदे मातरम् को लेकर भाजपा और के बीच राजनीतिक विवाद स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद ही तेज हो गया था। भाजपा ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पर राष्ट्रगीत के गायन के दौरान अनादर का आरोप लगाया और माफी की मांग की।
हालांकि कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि वंदे मातरम् के पूर्ण गायन को रोकने की कोई कोशिश नहीं हुई। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि सोनिया गांधी का इशारा खरगे के लिए कुर्सी की व्यवस्था से जुड़ा था।
यह भी पढ़ें : Har Ghar Tiranga : तिरंगे के साथ गूंजा अहिवारा, हजारों लोगों ने निकाली रैली, अटल परिसर में पौधे लगाकर दिया बड़ा संदेश
चित्तौड़गढ़ में 5959 करोड़ के विकास कार्यों का जिक्र Vande Mataram Row
चित्तौड़गढ़ दौरे के दौरान अमित शाह ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया। इनमें निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण शामिल रहा।
इस दौरान राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 5959 करोड़ रुपये के विकास कार्यों से जुड़े प्रोजेक्ट्स का भी जिक्र (Vande Mataram Row) किया गया। कार्यक्रम के मंच से शाह ने विकास कार्यों के साथ वंदे मातरम् विवाद को लेकर कांग्रेस पर अपना राजनीतिक हमला भी तेज किया।
खबरें और भी हैं : Jharkhand Student Protest : झारखंड छात्र आंदोलन पर भूपेश बघेल की चुप्पी, अजय चंद्राकर ने कसा तंज, कहा…




