CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर मैच में राजस्थान के राजवाड़े और हैदराबाद के नवाबों की बीच होगी भिड़ंत

SRH vs RR Eliminator : आज एलिमिनेटर मैच में राजस्थान के राजवाड़े और हैदराबाद के नवाबों की बीच होगी भिड़ंत

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई : इंडियन प्रीमियर लीग में आज बड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है। एलिमिनेटर मैच (SRH vs RR Eliminator) में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि हारने वाली टीम का सफर इसी मैच के साथ यहीं खत्म हो जाएगा, जबकि जीतने वाली टीम फाइनल की रेस में आगे बनी रहेगी।

Contents
  • दोनों टीमों में दमदार खिलाड़ी
  • कब और कहां खेला जाएगा मैच?
  • मौसम और पिच का हाल?
  • कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
  • एलिमिनेटर मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन

दोनों टीमों में दमदार खिलाड़ी

हैदराबाद (SRH vs RR Eliminator) की टीम के पास आक्रामक बल्लेबाजों की लंबी लाइन है। अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासन और इशान किशन जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं राजस्थान की टीम में युवा खिलाड़ियों का जोश देखने को मिल रहा है। वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल और रियान पराग टीम की बड़ी ताकत की तौर पर देखे जा रहे हैं।

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि पहली गेंद 7 बजकर 30 मिनट पर डाली जाएगी। राजस्थान की कप्तानी रियान पराग और हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे।

मौसम और पिच का हाल?

मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। रात में हल्की ओस देखने को मिल सकती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो सकती है। वहीं, पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जा रही है। इस मैदान पर पहले भी बड़े स्कोर बन चुके हैं और इस सीजन यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है।

कैसा है दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

अगर दोनों टीमों के पुराने रिकॉर्ड देखें तो हैदराबाद का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि राजस्थान को 9 मैचों में जीत मिली है। इस सीजन भी दोनों बार हैदराबाद ने राजस्थान (SRH vs RR Eliminator) को हराया था।

एलिमिनेटर मुकाबले की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन में रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पंजा/ब्रजेश शर्मा शामिल हैं।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद में पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, इशान किशन, हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, इशान मलिंगा, साकिब हुसैन, हर्षल पटेल/प्रफुल्ल शामिल हैं।

Virat Kohli Stampede Statement : विराट कोहली ने चिन्नास्वामी में हुई भगदड़ पर 3 महीने बाद तोड़ी चुप्पी, बोले- आपका दर्द हमारी कहानी…
Abhishek Sharma Fitness News : भारत-पाक मुकाबले से पहले बढ़ा रोमांच, अभिषेक शर्मा की फिटनेस ने खड़ा किया सवाल
BCCI has great faith in Vaibhav Suryavanshi : टीम इंडिया में एंट्री को लेकर बढ़ी हलचल
Glenn Maxwell : ग्लेन मैक्सवेल ने इस आईपीएल की अपनी पहली बॉल पर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड… रोहित और कार्तिक को पछाड़ा
IND vs AFG : सुदर्शन की चमकीली पारी के बाद भारत मजबूत, राहुल और गिल ने संभाली पारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Teacher To…

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व

दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg)  के…

Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच

छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर (Bastar State Demand)  राज्य…

Chhattisgarh Rain Alert : आज भी बारिश का दौर, बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में बारिश (Chhattisgarh Rain Alert)  का दौर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?