CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » KL Rahul Century : 9 साल बाद घर पर टूटा सूखा, विंडीज के खिलाफ शतक के साथ करुण नायर से जुड़ा खास कनेक्शन

KL Rahul Century : 9 साल बाद घर पर टूटा सूखा, विंडीज के खिलाफ शतक के साथ करुण नायर से जुड़ा खास कनेक्शन

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
KL Rahul Century
KL Rahul Century

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार पारी खेली। राहुल ने खेल के दूसरे दिन (3 अक्टूबर) भारत की पहली पारी में शतक जड़ा। उन्होंने 190 गेंदों पर यह शतक पूरा किया, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। राहुल 100 रन बनाकर जोमेल वॉरिकन की गेंद पर आउट हुए। यह उनके टेस्ट करियर का 11वां और घरेलू मैदान पर दूसरा शतक (KL Rahul Century) रहा। यानी राहुल ने विदेशी धरती पर अब तक 9 टेस्ट शतक लगाए हैं।

देखा जाए तो केएल राहुल (KL Rahul Century) ने घरेलू मैदान पर लगभग 9 साल बाद टेस्ट शतक जड़ा है। उन्होंने कुल मिलाकर 3211 दिन बाद यह उपलब्धि हासिल की। राहुल का इससे पहले घर पर इकलौता शतक दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में आया था, जब उन्होंने 199 रन बनाए थे। यह वही मैच था, जिसमें करुण नायर ने तिहरा शतक ठोका था। उस मुकाबले की प्लेइंग-11 में केएल राहुल के साथ रवींद्र जडेजा भी शामिल थे, जो मौजूदा विंडीज के खिलाफ टेस्ट का भी हिस्सा हैं।

राहुल (KL Rahul Century) ने 26 पारियों के बाद घरेलू मैदान पर शतक लगाया है। वे उन भारतीय बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने दो टेस्ट शतकों के बीच सबसे ज्यादा इनिंग्स खेली हैं। इस लिस्ट में विजय मांजरेकर, पॉली उमरीगर, कपिल देव और अजिंक्य रहाणे भी 26-26 पारियों के बाद शतक जमाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। इस मामले में रविचंद्रन अश्विन 36 पारियों के साथ सबसे ऊपर हैं।

घरेलू मैदान पर दो शतकों के बीच सबसे ज्यादा इनिंग्स (भारत)

36 – रविचंद्रन अश्विन

32 – सैयद किरमानी

27 – चंदू बोर्डे

26 – विजय मांजरेकर / पॉली उमरीगर / कपिल देव / अजिंक्य रहाणे / केएल राहुल

केएल राहुल (KL Rahul Century) के लिए घर पर पहले और दूसरे टेस्ट शतक के बीच 3211 दिनों का अंतर रहा। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज के लिए घरेलू मैदान पर दो शतकों के बीच सबसे लंबा अंतराल है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था, जिन्होंने 2013 से 2021 के बीच 2655 दिन बाद अपना दूसरा घरेलू शतक बनाया था।

Cricket Break: जय शाह चुने गए ICC के निर्विरोध अध्यक्ष, किस दिन से संभालेंगे कार्यभार, पहले भी भारत की ये हस्तियां संभाल चुकीं हैं कमान
ODI Record : धर्मशाला में किसके नाम होगा बड़ा कीर्तिमान, दो बल्लेबाजों के सामने इतिहास रचने का मौका
विधायक Rikesh के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात, Supela में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला “हार्स राइडिंग ट्रैक” वैशाली नगर में हर्ष की लहर, खेल प्रेमियों ने कहा – “Thanku विधायकजी”
RR vs CSK Highlights, IPL 2025: राजस्थान को मिली पहली जीत, चेन्नई को 6 रन से हराया
Ipl Closing Ceremony : भारतीय सेना के प्रति समर्पित होगा आइपीएल समापन समारोह, तीनों सेना प्रमुखों को किया आमंत्रित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

Bhim Regiment Mungeli
Bhim Regiment Mungeli : भीम रेजिमेंट की मुंगेली में बैठक, 15 अक्टूबर को 8वां स्थापना दिवस भव्य बनाने का संकल्प

भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़ की मुंगेली जिला स्तरीय बैठक…

Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव
Bihar Daroga Exam Protest : 1799 पदों की दारोगा भर्ती पर बवाल, हजारों छात्र सड़क पर, पुलिस से भिड़ंत के बाद बढ़ा तनाव

दारोगा भर्ती परीक्षा पर प्रदर्शन (Bihar Daroga Exam…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?