सीजी भास्कर, 21 अगस्त : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पेंड्रा ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।
यह भी पढ़ें :
आधुनिक भारत के निर्माण में योगदान को किया याद
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के योगदान पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश को आधुनिकता, तकनीकी विकास और संचार क्रांति की दिशा में आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत करने में भी उनका योगदान यादगार रहा।
पेंड्रा में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम (Rajiv Gandhi Jayanti) में नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जालान ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे। उन्होंने युवाओं को नई सोच, तकनीक और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। सूचना और संचार के क्षेत्र में उनके प्रयासों का लाभ आज देश को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें :
कांग्रेसजनों ने अर्पित की पुष्पांजलि
कार्यक्रम में रतन केसरवानी, शारदा चरण पसारी, सादिक खान, पारस चौधरी, जयदत्त तिवारी, शाहिद राईन, राजकुमार रजक, राजेश चौधरी, मैकू भारिया, सिद्धार्थ तिवारी, बिल्लू साहू, आशीष सिंग मरावी और गौरव सिंग मरावी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया।
एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में काम करने की बात कही।
राजीव गांधी जयंती (Rajiv Gandhi Jayanti) पर आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों और देश के विकास में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।




