CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिलाओं को नकली जेवर थमाकर करते थे धोखाधड़ी, बिहार के 2 आरोपी पकड़ाए

महिलाओं को नकली जेवर थमाकर करते थे धोखाधड़ी, बिहार के 2 आरोपी पकड़ाए

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 मई। जशपुर जिले में जेवर साफ करने के नाम पर ठगी हुई है। आरोपी घर-घर जाकर सोने-चांदी के जेवर साफ करने का झांसा देते थे। महिलाओं को विश्वास दिलाकर असली सोना लेकर नकली सोना लौटा देते थे। बिहार के भागलपुर जिले के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

मामला कांसाबेल और दुलदुला थाना क्षेत्र का है। जिले में ठगी का पूरा अंतर्राज्यीय गिरोह यह काम कर रहा है। पुलिस ने आरोपियों से सोने की चेन, टॉप्स, सफाई में प्रयुक्त केमिकल, नकली मोती, डिब्बा और अपाचे मोटरसाइकिल जब्त की है। सभी की कीमत करीब ढाई लाख रुपए है।

नकली जेवर थमा कर भागे ठग

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि 19 मई को कांसाबेल थाना क्षेत्र के ग्राम कुसुमताल में महिला अहलादी तिग्गा (59) के घर 2 युवक मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने खुद को सोना-चांदी साफ करने वाली कंपनी का कर्मचारी बताया। पहले बहू के टॉप्स साफ कर लौटाए। इससे महिला का विश्वास जीता।

फिर महिला की सोने की चेन और टॉप्स को एक पन्नी में बंद कर लौटा दिया। आरोपियों के जाने के बाद जब पन्नी खोली गई तो उसमें नकली माला निकली।

इसी तरह की एक घटना 25 अप्रैल को दुलदुला थाना क्षेत्र के ग्राम पतराटोली में भी हुई थी। यहां पीड़ित अनिल चौधरी की पत्नी और भाभी को जेवर सफाई के नाम पर ठगा गया। दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें भी नकली जेवर थमाकर फरार हो गए थे।

बिहार के रहने वाले है दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में अशोक साव (62) और धीरज कुमार साव (25) हैं, दोनों बिहार के रहने वाले है। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि वे घूम-घूमकर सोने-चांदी के जेवर साफ करने के बहाने नकली जेवर देकर ठगी करते हैं।

उन्होंने पतराटोली में की गई ठगी के जेवरों को भागलपुर जाकर गलाने की बात भी मानी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आम जनता से अपील की है कि अंजान व्यक्तियों को अपने कीमती जेवर सफाई के लिए न दें। दोनों के खिलाफ थाना में बीएनएस की धारा 318(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शुभम द्विवेदी के परिवार से मिलने कानपुर पहुंचे राहुल गांधी, पहलगाम आतंकी हमले में गई थी जान
Sonam Wangchuk Health Update : स्वास्थ्य स्थिर लेकिन डॉक्टरों की कड़ी निगरानी जारी
बालको, सेपको, जीडीसीएल सहित पांच कंपनियों को कोर्ट ने बनाया आरोपी
Highway Accident News : हाइवे पार करने का कर रहे थे इंतजार, बेकाबू ट्रक ने 8 बाइक को मारी टक्कर, 5 की मौत
Chhattisgarh Gambling Case : डबरी पार में चल रहा था अवैध जुआ अड्डा, पुलिस ने मारा छापा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?