CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Road Accident: ट्रक-पिकअप में आमने-सामने टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, सात घायल

Road Accident: ट्रक-पिकअप में आमने-सामने टक्कर, तीन मजदूरों की मौत, सात घायल

By Newsdesk Admin
22/08/2026
Share

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बलरामपुर जिले में भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सड़क हादसा (Road Accident) राजपुर-कुसमी मुख्य मार्ग पर हुआ, जहां बाक्साइट लोड ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

Contents
  • पिकअप के उड़े परखच्चे
  • तीन की मौके पर मौत, सात गंभीर
  • घायलों को अंबिकापुर किया गया रेफर
  • मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

पिकअप के उड़े परखच्चे

हादसा शुक्रवार रात करीब दो बजे सेवारी हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुआ। तेज रफ्तार बाक्साइट ट्रक ने सामने से आ रही पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। कुछ मजदूर उछलकर सड़क पर जा गिरे, जबकि कुछ वाहन में ही दब गए।

तीन की मौके पर मौत, सात गंभीर

पिकअप में चालक समेत 11 मजदूर सवार थे। इनमें से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भीषण सड़क हादसा (Road Accident) में घायल सभी मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया गया है।

बताया गया कि सभी मजदूर प्रतापपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं और काम के लिए शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह रात में ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घायलों को अंबिकापुर किया गया रेफर

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी सात घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को सड़क हादसे (Road Accident) की वजह माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

हादसे में मृत तीनों मजदूरों के शव राजपुर अस्पताल में रखे गए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार मृतकों के नाम और पते की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। परिजनों के पहुंचने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। Road Accident की परिस्थितियों और हादसे के लिए जिम्मेदार कारणों की जांच की जा रही है।

Durg Road Accident : नगर निगम दुर्ग की कचरा गाड़ी ने दोपहिया को कुचला, दो की मौत, एक घायल
मालगाड़ी पर ताबड़तोड़ पथराव, लोको पायलट के सिर पर लगी गंभीर चोट, दल्लीराजहरा से आयरन ओर लेकर भिलाई आ रही थी मालगाड़ी
Dhirendra Shastri Bengal Statement: दीदी के रहते बंगाल में कथा नहीं, रद्द होने पर बोले – “थैंक यू”
Bhilai Road Accident: बीएसपी ठेका श्रमिक साइकिल से लौट रहा था घर, लापरवाह बाईक सवार की ठोकर से घायल
भाजपा कार्यकर्ता को दूल्हे की कार ने मारी टक्कर, बालोद से रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे, अंबागढ़ चौकी मार्ग पर हादसा, इलाज के दौरान मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur Bus Accident : मवेशी को बचाने मोड़ी बस, पेड़ से टकराई; 15 से ज्यादा यात्री घायल

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : बस हादसा (Jashpur…

FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब
FIR Filing ASI : एफआईआर दर्ज करने वाले ASI को ही जांच, हाईकोर्ट ने पुलिस से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने वाले ASI…

Government Quarters : 13 डॉक्टर-कर्मचारियों को बेदखली नोटिस, शासकीय आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : शासकीय आवास (Rajnandgaon…

Job Fair 2026 : 10वीं, 12वीं और ITI पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 174 पदों पर भर्ती

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : जॉब फेयर (Job…

Janjati Samaj : कांग्रेस पर अपमान के आरोप, बालोद SP से शिकायत; कार्रवाई की मांग

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : भाजपा प्रदेश प्रवक्ता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?