CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Customer Assault : खराब समोसे की शिकायत करना पड़ा भारी, होटल संचालक और साथियों ने ग्राहक को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

Customer Assault : खराब समोसे की शिकायत करना पड़ा भारी, होटल संचालक और साथियों ने ग्राहक को पीटा; CCTV में कैद हुई घटना

By Newsdesk Admin
26/08/2026
Share
Customer Assault
Customer Assault

सीजी भास्कर, 26 अगस्त। खराब समोसे की शिकायत करना एक ग्राहक को भारी (Customer Assault) पड़ गया। तखतपुर बस स्टैंड स्थित सत्यम स्वीट्स में समोसा खराब होने की शिकायत पर होटल संचालक के भड़कने और अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राहक की पिटाई करने का मामला सामने आया है।

Contents
  • परिवार के साथ नाश्ता करने रुका था युवक  Customer Assault
  • समोसा खराब होने की शिकायत पर बढ़ा विवाद
  • बीच-बचाव करने पहुंची बहन से भी धक्का-मुक्की
  • पुलिस ने दर्ज किया मामला, CCTV फुटेज की जांच

घटना के बाद पीड़ित ने तखतपुर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, होटल में हुई मारपीट की घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है।

 

Customer Assault
Customer Assault

 

यह भी पढ़ें:  Chhattisgarh Tourism : नवा रायपुर में फिल्म सिटी, चित्रकोट में बनेगी टेंट सिटी

 

परिवार के साथ नाश्ता करने रुका था युवक  Customer Assault

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मरका निवासी दीपक कुमार जायसवाल मंगलवार शाम अपनी बहन, जीजा, भांजी और छोटे भाई के साथ बिलासपुर से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में सभी तखतपुर बस स्टैंड स्थित सत्यम स्वीट्स में नाश्ता करने रुके।

दीपक, उसका छोटा भाई और भांजी होटल में नाश्ता कर रहे थे, जबकि उसकी बहन और जीजा बाजार में खरीदारी के लिए चले गए थे।

 

समोसा खराब होने की शिकायत पर बढ़ा विवाद

 

इसी दौरान दीपक के छोटे भाई और भांजी ने समोसा खराब होने की बात बताई। दीपक ने होटल संचालक प्रकाश कुमार देवांगन से इसकी शिकायत करते हुए खराब समोसा परोसे जाने पर नाराजगी जताई।

आरोप है कि शिकायत सुनते ही होटल संचालक भड़क गया और दीपक के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर संचालक और उसके साथियों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

 

यह भी पढ़ें:  Cyber Jagruti Abhiyan : साइबर जागृति अभियान, लोरमी में 1298 विद्यार्थियों को मिले डिजिटल सुरक्षा के गुर

 

बीच-बचाव करने पहुंची बहन से भी धक्का-मुक्की

 

होटल में विवाद और मारपीट की जानकारी मिलने पर दीपक की बहन मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ भी गाली-गलौज की और धक्का-मुक्की की।

मारपीट में दीपक के गले समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आने की बात कही गई है।

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला, CCTV फुटेज की जांच

पीड़ित की शिकायत पर तखतपुर पुलिस ने होटल संचालक प्रकाश कुमार देवांगन और उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। सामने आए CCTV फुटेज के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

खबरें और भी हैं… Raksha Bandhan Special Train : 27 से 29 अगस्त तक चलेगी दुर्ग-रायगढ़ स्पेशल ट्रेन, रायपुर-बिलासपुर यात्रियों को भी फायदा

 

रिपोर्टर : विक्की कश्यप

Govt Jobs : मेडिकल ऑफिसर के पदों पर बंपर भर्ती, आज से शुरू हो गया ऑनलाइन आवेदन, देखिए अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया
Singer Death Case : जुबीन गर्ग की मौत में मैनेजर और महोत्सव आयोजक गिरफ्तार
Voter List Update Chhattisgarh: विशेष पुनरीक्षण के बाद छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में बड़ा बदलाव, 2.34 लाख नए वोटर जुड़े
बिलासपुर में डीजे संचालकों का हंगामा, डिप्टी CM अरुण साव का बंगला घेरा – नियम तय करने की मांग तेज
बीमा पॉलिसी के बहाने फ्रॉड; नोएडा से 2 गिरफ्तार, 10 हजार लोगों का डेटा बरामद…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ahivara Nagar Palika
Ahivara Nagar Palika : अहिवारा में पहली बार सीएमओ ने मुख्यालय में बनाया निवास, बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

इतिहास में पहली बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी…

Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग
Rahul Gandhi-Kharge Letter : जाति जनगणना पर मोदी सरकार से बदलाव की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष…

Jain Chaturmas
Jain Chaturmas : अहिवारा में तप, त्याग और धर्म का भव्य उत्सव, बाफना परिवार के तीन तपस्वियों का ऐतिहासिक अभिनंदन

नगर में चल रहे जैन समाज के पावन…

Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन
Vashishtha Narayan Mishra Death : भिलाई की राजनीति का बड़ा चेहरा नहीं रहा, 56 साल की उम्र में निधन

भिलाई की राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय…

Eid Milad Un Nabi
Eid Milad Un Nabi : सिहावा में धूमधाम से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, गूंजे अमन और भाईचारे के संदेश

ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर सिहावा में मुस्लिम समाज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?