CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » facebook पर बढ़ी दोस्ती प्यार में बदली, युवक ने विवाहिता को मिलने बुलाया, चौक पर इंतजार में खड़े युवक के सामने आ धमकी महिला की सास, चप्पलों से पीटा

facebook पर बढ़ी दोस्ती प्यार में बदली, युवक ने विवाहिता को मिलने बुलाया, चौक पर इंतजार में खड़े युवक के सामने आ धमकी महिला की सास, चप्पलों से पीटा

By Newsdesk Admin
20/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 जनवरी। एक युवक को व‍िवाहि‍ता से इश्‍क लड़ाना भारी पड़ गया है। फेसबुक से युवक की पहचान एक नवब्याहता से हुई, दोनों घंटों चैटिंग करने लगे, फिर फोन का आना जाना भी चला। युवक ने व‍िवाह‍िता को म‍िलने के ल‍िए बुलाया लेक‍िन उसकी सास कई लोगों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गई। सास ने युवक को देखते ही उसकी चप्‍पलों से प‍िटाई शुरू कर दी। मौके पर लोगों का मजमा लग गया। पुल‍िस के पहुंचने से पहले ही सब वहां से न‍िकल भी गए। मामला संभल जनपद के एक गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक पर संभल के युवक का प्रेम प्रसंग बिजनौर ज‍िले की विवाहिता से शुरू हो गया। रविवार को प्रेमी ने उसे मिलने बुला लिया लेक‍िन विवाहिता के बदले उसकी सास और अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने प्रेमी को सरे बाजार चप्पलों से पीटा। पुलिस के आने से पहले दोनों पक्ष फरार हो गए।

यह पूरा मामला नगर में इंद्रा चौक का है। बताया जा रहा है कि तीन महीना पहले संभल जनपद के एक गांव निवासी युवक की बात जनपद बिजनौर के एक गांव निवासी विवाहिता से शुरू हुई थी। दोनों खूब बात करते थे और एक-दूसरे से प्रेम का इजहार भी कर लिया था। रविवार को प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने के लिए गजरौला बुलाया था लेकिन इसकी भनक विवाहिता के ससुरालवालों को लग गई। प्रेमी के बुलाने पर विवाहिता गजरौला पहुंच गई। इस दौरान दोनों कॉल पर बात करते रहे। प्रेमी ने इंद्रा चौक पर खड़ा होने की बात बताई। उसी दौरान एक कार युवक के पास आकर रुकी। उससे विवाहिता की सास समेत तीन लोग उतरे। उन्होंने प्रेमी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे चप्पलों से पीटा। भीड़ जुटी और पिटाई का कारण पूछा तो विवाहिता की सास ने सारा मामला बताया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। जब तक मौके पर पुलिस पहुंची, उस समय तक दोनों पक्ष वहां से चले गए थे। अपराध निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने बताया कि सूचना मिली थी लेकिन कोई भी पक्ष मौके पर नहीं मिला।

LOC Security Alert : अखनूर सेक्टर में मिले संदिग्ध गुब्बारे, विदेशी करेंसी और QR कोड मिलने से एजेंसियां अलर्ट
‘मेरा सिंदूर मेरे देश के नाम’, शादी के 3 दिन बाद दुल्हन ने फौजी पति को भेजा सरहद पर, नम हुईं आंखें
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनावों में बड़ा विवाद, सराफा एसोसिएशन ने लगाए भेदभाव के गंभीर आरोप, रायपुर आधारित नियमों को लेकर व्यापारिक समुदाय में भारी आक्रोश
Raigarh Domestic Violence Case: बेटे और बहू ने मिलकर मां को पीटा, घरेलू विवाद में शामिल हुई ससुराल पक्ष की महिलाएं
Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Skywalk Project
Raipur Skywalk Project : पुराने लिफ्ट-एस्केलेटर के सहारे पूरा होगा रायपुर का अधूरा स्काईवॉक, तीसरी बार निकलेगा टेंडर

सीजी भास्कर, 18 जून : राजधानी रायपुर में वर्षों…

Man-Eater Leopard
Man-Eater Leopard : फिर लौटा आदमखोर तेंदुआ, पांच दिन में तीन ग्रामीणों पर हमला

सीजी भास्कर, 18 जून :  सरोना वन परिक्षेत्र…

Sand Mining Dispute
Sand Mining Dispute :  रेत कारोबार की रंजिश ने ली तीन जानें, चार आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 18 जून : कोरिया जिले के…

Police Inspector Transfer
Police Inspector Transfer : 14 साल नक्सल क्षेत्रों में सेवा के बाद 61 निरीक्षकों को नई तैनाती, PHQ ने जारी किया तबादला आदेश

सीजी भास्कर, 18 जून : नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग…

Raipur Visakhapatnam Economic Corridor
Raipur Visakhapatnam Economic Corridor : रायपुर-विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे का सड़क मार्ग से निरीक्षण करेंगे गडकरी 

सीजी भास्कर, 18 जून :  भारतमाला परियोजना के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?