CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » छत्तीसगढ़ भाजपा विधायकों की टॉप टेन लिस्ट में वैशाली नगर विधायक रिकेश, डिप्टी सीएम सहित दो मंत्री भी शामिल, MLA रिकेश को बधाईयां देने बालोद पहुंचे लोग

छत्तीसगढ़ भाजपा विधायकों की टॉप टेन लिस्ट में वैशाली नगर विधायक रिकेश, डिप्टी सीएम सहित दो मंत्री भी शामिल, MLA रिकेश को बधाईयां देने बालोद पहुंचे लोग

By Newsdesk Admin
20/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 जनवरी। छत्तीसगढ़ में हाल ही हुए एक डिजिटल सर्वे में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को भाजपा के टॉप टेन विधायकों में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ के सभी 90 विधायकों को लेकर किए गए इस आनलाईन सर्वे में भाजपा विधायकों में रिकेश सेन को छत्तीसगढ़ में सातवां स्थान दिया गया है। बीजेपी के टॉप-10 परफॉर्मर में डिप्टी सीएम विजय शर्मा के साथ 2 और मंत्री श्यामलाल जायसवाल और लखन लाल देवांगन भी शामिल हैं।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में विधायकों का एक साल पूरा होने पर डीबीडी ने 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच यह सर्वे किया जिसमें अलग-अलग विधानसभा से छत्तीसगढ़ के 35 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।

इस सर्वे में संबंधित विधानसभा क्षेत्र से उनके विधायकों के कार्य और सक्रियता के आधार कुल 10 प्रश्न किए गए थे जिसमें क्या विधायक से मिलना आसान है, क्या विधायक गंभीरता से लोगों की समस्याएं सुनते हैं, क्या भरोसा है कि व्यक्तिगत समस्या विधायक हल करवा देंगे, क्या विधायक क्षेत्र का दौरा करते हैं, क्या चुनाव के दौरान किए वादे पूरे हो रहे हैं, आपके विधायक की बात अधिकारी गंभीरता से सुनते हैं, क्या भरोसा है कि आपके विधायक पार्टी नहीं बदलेंगे, क्या आपके विधायक लोगों के लिए सड़क पर उतरते हैं, क्या आप मौजूदा विधायक को अगले चुनाव में वोट देंगे, वापस बुलाने का अधिकार हो तो क्या मौजूदा विधायक को रखना चाहेंगे? ऐसे सवालों का क्षेत्र की जनता को जवाब देना था। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को एक वर्ष के कार्यकाल और उनकी विधानसभा में सक्रियता को लेकर 62 फीसदी लोगों ने उनकी कार्यशैली और क्षेत्र के लिए उपलब्धता को लेकर सकारात्मक मुहर लगाई है।

बारह फीसदी अंकों से चूके रिकेश सेन, 35 हजार में 62 फीसदी लोगों ने उपलब्धता, समस्या निवारण, सक्रियता और दौरे पर लगाई मुहर

आपको बता दें कि भाजपा विधायक टॉप टेन सूची में पहले स्थान पर मनेंद्रगढ़ विधायक व मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को 74 फीसदी, दूसरे स्थान पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला 66 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर अजय चंद्राकर विधायक कुरूद और विजय शर्मा विधायक कवर्धा गृह मंत्री 65 प्रतिशत, विधायक रोहित साहू राजिम 63 फीसदी, विधायक कोरबा व मंत्री लखन लाल देवांगन और वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को 62 प्रतिशत, भैयालाल राजवाड़े विधायक बैकुंठ पुर और सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को 59 प्रतिशत तथा पंडरिया विधायक भावना बोहरा 58 प्रतिशत सकारात्मक वोट के साथ टॉप टेन सूची में शामिल हैं।

क्या आपके क्षेत्रीय विधायक से मुलाकात आसान है, इस सवाल के जवाब में 63 प्रतिशत, क्या विधायक गंभीरता से लोगों की समस्याएं सुनते हैं सवाल पर 64 प्रतिशत, क्या भरोसा है कि व्यक्तिगत समस्या विधायक हल करवा देंगे में 52 प्रतिशत, क्या विधायक क्षेत्र का दौरा करते हैं सवाल का 58 प्रतिशत, क्या चुनाव के दौरान किए वायदे पूरे हो रहे हैं में 53 प्रतिशत, आपके विधायक की बात अधिकारी गंभीरता से सुनते हैं में 72 प्रतिशत, क्या भरोसा है कि आपके विधायक पार्टी नहीं बदलेंगे पर 76 प्रतिशत, क्या आपके विधायक लोगों के लिए सड़क पर उतरते हैं, सवाल पर  63 प्रतिशत सहित वैशाली नगर विधानसभा के रहवासियों ने सभी सवालों का औसतन 62 प्रतिशत हां में जवाब देकर उनको टॉप टेन विधायकों की सूची में शुमार किया है। सर्वे रिजल्ट की जानकारी मिलते ही श्री सेन को सुबह से बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। आज दोपहर बाद नगरीय निकाय प्रभारी के रूप में बालोद पहुंचे विधायक रिकेश को टॉप टेन विधायक सूची में शामिल होने की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

न्यू लेडी जस्टिस स्टैच्यू को लेकर क्यों हो रहा विवाद, बार एसोसिएशन ने विरोध में पारित किया प्रस्ताव
10 फीट ऊपर हवा में उछलकर गिरे, कोरिया में स्कॉर्पियो से कुचलकर बच्ची को मार-डाला
Murder Case : मां को गाली देने पर ग्रामीण की गमछे से गला घोंटकर हत्या, पुलिस डॉग रूबी ने आरोपी को पकड़ा
Rajnandgaon Illegal Sand Mining : रेत खदान में युवक पर चली गोली…हाईकोर्ट ने डीजीपी को फटकारा तो नप गए टीआई साहेब…!
Chhattisgarh Historical Discovery : रायपुर के राजकुमार कॉलेज में मिला इतिहास का अनमोल खजाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh weather alert : छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, कोरबा में पेड़ गिरने से 3 युवकों की मौत

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी…

Project Dadhichi Raipur Award : अंगदान-देहदान के क्षेत्र में रायपुर की बड़ी उपलब्धि

सीजी भास्कर, 1 जून। जिला प्रशासन रायपुर की अभिनव…

Open conflict in Karni Sena : 220 पदाधिकारियों के इस्तीफे के दावे पर डॉ. राज शेखावत का बड़ा जवाब

सीजी भास्कर, 1 जून। छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज…

Bastar Monsoon 2026 : बस्तर में समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

सीजी भास्कर, 1 जून। भीषण गर्मी और उमस…

Strict action by the Mineral Department : रेत और बोल्डर से भरे 8 हाइवा जब्त, मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 1 जून। जिले में अवैध खनिज…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

GST Notice Chhattisgarh : 44 हजार करोड़ राजस्व लक्ष्य हासिल करने की कवायद, 7000 कारोबारियों को नोटिस

13/01/2026
राजनीति

Political Reaction Chhattisgarh : “कांग्रेस का मानसिक पतन”, खड़गे के बयान पर भड़के सीएम साय

22/04/2026
ITI Jobs
छत्तीसगढ़

ITI Jobs : निजी क्षेत्र में 374 पदों पर भर्ती, बेरोजगारों के पास रोजगार का सुनहरा मौका

19/12/2025
Chhattisgarh Cabinet Meeting
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Cabinet Meeting : नवा रायपुर में आज कैबिनेट की बड़ी बैठक, नए सीएस विकास शील का स्वागत, जैन को विदाई

30/09/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?