सीजी भास्कर, 29 अगस्त। कोरबा, लगातार बारिश के बाद शहर का दादर नाला उफान पर है। शनिवार सुबह नाला पार करने के दौरान तेज बहाव में एक स्कॉर्पियो डूब गई। वाहन में सवार तीन दोस्तों ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो को भी बाहर निकाल लिया गया। (Korba Heavy Rain)
यह भी पढ़ें : Weather Alert : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, मध्य-उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट
सुरक्षा के मद्देनजर नाले के दोनों ओर आवाजाही बंद : Korba Heavy Rain
बताया जा रहा है कि नाला पार करने से मना किए जाने के बावजूद तीनों दोस्त वाहन लेकर वहां पहुंचे थे। हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर नाले के दोनों ओर से आवाजाही बंद कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

कई वार्डों में जलभराव, घरों में घुसा गंदा पानी
लगातार बारिश के कारण कोरबा के कई वार्डों में जलभराव की स्थिति है। आरपी नगर, चिमनी भट्टा, शारदा विहार, अमरैया पारा, मोती सागर पारा, सीतामणी और मुड़ापार में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। चिमनी भट्टा में करीब 40 घरों और शारदा विहार अटल आवास में 12 से अधिक घरों में नाले का गंदा पानी घुस गया है।
यह भी पढ़ें : CG Weather Update : बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट : Korba Heavy Rain
मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का दौर, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट



