सीजी भास्कर, 30 अगस्त 2026 : मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोटरसाइकिल चोरी (Bike Theft Busted ) और किराना दुकान में चोरी के तीन मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और किराना सामान समेत करीब 1.50 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
यह भी पढ़ें : Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
24 घंटे के भीतर पकड़े गए आरोपी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज (Operation Baaz) के तहत लोरमी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
दो घरों से चोरी हुई थी बाइक
डोगरीपारा निवासी विक्की साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 27 अगस्त की रात उसके घर से टीवीएस अपाचे आरटीआर बाइक चोरी हो गई। बाइक की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। इसी तरह इरफान बेग की पैशन प्रो मोटरसाइकिल भी घर से चोरी हुई थी। इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : Afghanistan T20 Series : 3 सितंबर तक टीम इंडिया का ऐलान, हार्दिक-बुमराह पर सस्पेंस
‘त्रिनयन ऐप’ से मिला सुराग
पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी (Bike Theft Busted ) के मामलों की जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस के ‘त्रिनयन ऐप’ का इस्तेमाल किया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान घटनास्थल के आसपास कबाड़ी सामान बेचने वाले एक संदिग्ध की गतिविधियां सामने आईं।
पहचान के बाद पुलिस ने मोहम्मद रफीक निवासी देवारपारा लोरमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में उसने अपने साथी धनीराम मार्को के साथ मिलकर दो मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया।
यह भी पढ़ें : Women Empowerment : नारी सम्मान और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
तीन बाइक और किराना सामान बरामद
पुलिस ने मोहम्मद रफीक और धनीराम मार्को के कब्जे से टीवीएस अपाचे आरटीआर और पैशन प्रो समेत एक होंडा एक्स ब्लेड मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस के अनुसार होंडा एक्स ब्लेड मोटरसाइकिल कोटा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी। वहीं बाजारपारा लोरमी में किराना दुकान से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अमर देवार को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से तेल का टीन, जिसमें दो लीटर तेल था, और 300 रुपये नकद बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें : Digital Door Number : QR कोड फेल, 26 सेवाओं का दावा अधूरा; डिजिटल नंबर प्लेट बनी सिर्फ पहचान
तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए
पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी (Bike Theft Busted ) समेत तीनों मामलों में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत शुक्ला तथा उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना लोरमी प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव समेत पुलिस टीम के जवानों की अहम भूमिका रही।
खबरें और भी हैं : Suryakumar Yadav : टीम से बाहर होने पर टूटा सूर्या का सन्नाटा, बोले- जब सब सही था तो बदलाव क्यों




