CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mission 90 Plus Chhattisgarh : ‘मिशन 90 प्लस’ बनेगा टर्निंग पॉइंट: डी–ई ग्रेड विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने कलेक्टर–एसएसपी का संवाद, प्रेरणा से परिवर्तन की पहल

Mission 90 Plus Chhattisgarh : ‘मिशन 90 प्लस’ बनेगा टर्निंग पॉइंट: डी–ई ग्रेड विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगाने कलेक्टर–एसएसपी का संवाद, प्रेरणा से परिवर्तन की पहल

By Newsdesk Admin
15/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 15 फरवरी। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान ‘मिशन 90 प्लस’ के तहत जिले में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम (Mission 90 Plus Chhattisgarh) पहल की गई। इस विशेष प्रेरणा कार्यक्रम में कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के डी एवं ई ग्रेड के विद्यार्थियों को आमंत्रित कर परीक्षा की बेहतर तैयारी, तनाव प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण को लेकर मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया।

Contents
  • परीक्षा तनाव से लेकर टाइम मैनेजमेंट तक खुला संवाद
  • सीमित संसाधन, लेकिन असीम संभावनाएं – कलेक्टर
  • ऊर्जा के संतुलन से मिलेगी सफलता – एसएसपी
  • शिक्षाविदों ने भी दिया व्यावहारिक मार्गदर्शन
  • मिशन 90 प्लस की व्यापक तैयारी

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपे आत्मविश्वास को जागृत करना, परीक्षा के भय को दूर करना और उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मानसिक रूप से तैयार करना रहा। विद्यार्थियों ने खुलकर अपनी समस्याएं, आशंकाएं और सवाल साझा किए, जिनका अधिकारियों ने सहज और व्यावहारिक समाधान बताया।

परीक्षा तनाव से लेकर टाइम मैनेजमेंट तक खुला संवाद

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पढ़ाई के बाद भूलने की समस्या, लंबे समय तक एकाग्रता बनाए रखने, बोर्ड परीक्षा में उत्तर लिखते समय घबराहट, कम समय में प्रभावी तैयारी और अच्छे अंक लाने के उपायों (Mission 90 Plus Chhattisgarh) पर सवाल किए। इस पर कलेक्टर और एसएसपी ने समय-सारिणी बनाने, नियमित रिवीजन, लिखने का अभ्यास और नकारात्मक सोच से दूरी बनाए रखने पर जोर दिया।

कक्षा 11वीं की छात्रा मनीषा मनहरण ने स्वयं के नोट्स तैयार करने के अनुभव साझा करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए छात्रावास सुविधा की मांग भी रखी, जिस पर अधिकारियों ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

सीमित संसाधन, लेकिन असीम संभावनाएं – कलेक्टर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम निकलते हैं, क्योंकि कठिन परिस्थितियां ही व्यक्ति की वास्तविक क्षमता को निखारती हैं।
उन्होंने मोबाइल से अनावश्यक दूरी, समय प्रबंधन, डर की सूची बनाकर उस पर काम करने और परेशानियों को अवसर के रूप में देखने की सलाह दी।

ऊर्जा के संतुलन से मिलेगी सफलता – एसएसपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों से कहा कि यह समय जीवन में दोबारा नहीं आता। उन्होंने वैचारिक, भावनात्मक और भौतिक ऊर्जा के संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि इन्हीं के सामंजस्य से मनचाही सफलता संभव है।
उन्होंने नियमित दिनचर्या, आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच को परीक्षा की तैयारी का अहम हिस्सा बताया।

शिक्षाविदों ने भी दिया व्यावहारिक मार्गदर्शन

शिक्षाविद डी.के. सोलंकी ने समय प्रबंधन और तनावमुक्त होकर परीक्षा (Mission 90 Plus Chhattisgarh) देने की सलाह दी। वहीं मीडिया प्रभारी रामशरण यादव ने विद्यार्थियों से कहा कि परीक्षा को डर नहीं, बल्कि अवसर समझें। शॉर्ट नोट्स, नियमित अभ्यास और बेहतर प्रस्तुतीकरण से अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं।

मिशन 90 प्लस की व्यापक तैयारी

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्तमान शिक्षण सत्र में हाईस्कूल परीक्षा में 11,177 और हायर सेकेंडरी परीक्षा में 7,704 परीक्षार्थी शामिल होंगे। मिशन 90 प्लस के अंतर्गत सभी विषयों के जिला स्तरीय व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें विषय विशेषज्ञ शिक्षक छात्रों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं।

Robbers who went out to commit crime on Bullet bike arrested : एक आरोपी अब भी फरार
CM Sai’s visit to Chhattisgarh today : दीक्षांत समारोह से लेकर मंत्रालय समीक्षा तक कई अहम कार्यक्रम
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन
Balod Road Accident: आमने-सामने की टक्कर में उजड़ गई दो जिंदगियां, डौंडी के पास कार-ट्रक हादसे में तीन की हालत नाजुक
Educational Breaking Bhilai Durg 🔵 हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी ने MSc बायोटेक्नोलॉजी चौथे सेमेस्टर के परिणाम किए जारी ✅ साई कॉलेज भिलाई का परिणाम 100 प्रतिशत, पूनम रागिनी इति ने मारी बाजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Car Fire
Car Fire : पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी दो कारें बनी आग का गोला, समय रहते बुझीं लपटें, बड़ा हादसा टला

पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर सोमवार को उस वक्त…

SIR विवाद पर चिदंबरम का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- करीब 10 करोड़ मतदाता हो सकते हैं वोटिंग से वंचित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी.…

Bridge Construction
Bridge Construction : छह महीने से अधूरा पुल बना मुसीबत, लकड़ी-लोहे की पटरी पर जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे ग्रामीण

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक गांव में अधूरा पुल…

Promotion Case
Promotion Case : वेतनवृद्धि रोकने पर प्रमोशन नहीं रोका जा सकता, हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी के मामले में दिया अहम फैसला

मामूली सजा के आधार पर किसी कर्मचारी को…

घर में सफाई करते समय कोबरा ने डसा, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो सांप लाने को कहा

कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?